चार नई श्रम संहिताएं बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करेंगी : भारतीय मजदूर संघ

नई दिल्ली, 23 नवंबर (.)। चार नई श्रम संहिताओं से बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित होगा। इससे हर श्रमिक को समय पर वेतन मिलने में मदद मिलेगी। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के सचिव जीसी आर्या ने रविवार को दी।

. से बातचीत करते हुए जीसी आर्या ने कहा कि यह चार नई श्रम संहिता ऐतिहासिक हैं। इससे विकसित भारत 2047 विजन में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की साझेदारी सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा बढ़ने से मजबूरों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में . से बातचीत करते हुए नंद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में नए श्रम कानूनों को लागू कर दिया। इनसे देशभर के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के जीवन में बदलाव आने की उम्मीद है। चार नई श्रम संहिताएं बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करेंगी। इनमें हर कामगार को समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी है, जिससे देरी, मनमानी और शोषण की गुंजाइश खत्म होगी।

ढालवेंद्र साहू ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण कदम है। नए कानून न्यूनतम वेतन की गारंटी देता है और यकीनन इस कानून से मजदूरों का शोषण रुकेगा। साथ ही इस नए कानून से महिला श्रमिकों को बराबरी का दर्जा मिलेगा, जिससे उन्हें समान वेतन पाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त ओवरटाइम पर दोगुने वेतन से मजदूरों की आमदनी बढ़ेगी।

रुद्र प्रताप साहू ने कहा कि पीएम मोदी के इस कदम से करोड़ों मजदूरों के जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा और मजदूर अब समृद्ध होंगे। इसके साथ ही अब ओवरटाइम करने पर मजदूरी भी डबल मिलेगी। इससे मजदूरों को उनका हक मिल पाएगा, जबकि पहले कई मजदूरों का कार्यस्थल पर शोषण होता था। लोगों का कहना है कि सरकार के नए श्रम कानून मजदूरों और देश के विकास में क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

–.

एबीएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

चार नई श्रम संहिताएं बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करेंगी : भारतीय मजदूर संघ




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button