France Gen-Z Protest: लीमा में जेनरेशन जेड का विद्रोह, राष्ट्रपति दीना के खिलाफ प्रदर्शन, पत्थरबाजी और पुलिस संग भिड़ंत
France Gen-Z Protest: पेरू की राजधानी लीमा में शनिवार को जेनरेशन जेड नामक समूह ने राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे की सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। नेपाल और फ्रांस के बाद अब पेरू में यह नई पीढ़ी भ्रष्टाचार, अपराध और पेंशन सुधारों के विरोध में सड़क पर उतरी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़पें हुईं।
HighLights
लीमा में जेनरेशन जेड का उग्र विरोध
दीना बोलुआर्टे सरकार के खिलाफ विद्रोह
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जोरदार भिड़ंत
डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली: नेपाल और फ्रांस के बाद अब पेरू में भी जेनरेशन जेड (France Gen-Z Protest) ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। राजधानी लीमा में हुए इस बड़े विरोध प्रदर्शन में भ्रष्टाचार, अपराध और हालिया पेंशन सुधारों को लेकर आक्रोश साफ दिखा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में हालात तनावपूर्ण हो गए। कार्यकारी और कांग्रेस भवन तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी और आंसू गैस के बीच कई अधिकारी घायल हुए।
फ्रांस24 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है और आम जनता के लिए हालात कठिन बनते जा रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “आज लोकतंत्र पहले से कम है। यह और भी बदतर होता जा रहा है। डर और जबरन वसूली के चलते हालात बिगड़ रहे हैं।” वहीं, दूसरे प्रदर्शनकारी का कहना था कि कांग्रेस ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है क्योंकि उसके पास जनादेश नहीं है।
सैकड़ों की संख्या में किया विरोध
करीब 500 लोग इस विरोध में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कार्यकारी और कांग्रेस भवन तक पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस का सहारा लिया। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर फेंके गए। इस संघर्ष में कम से कम तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह पारित एक नए विधानमंडल के तहत युवा वयस्कों को निजी पेंशन फंड में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका विरोध तेज़ी से बढ़ रहा है क्योंकि युवाओं का कहना है कि उन्हें अस्थिर और असुरक्षित कार्य वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में पेंशन सुधार उनके लिए नुकसानदेह साबित होंगे।
पेरू में पहले से ही सामाजिक अशांति की लहर चल रही है और राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे की सरकार लगातार विपक्ष और जनता के निशाने पर है। जेनरेशन जेड समूह का यह विरोध अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें- H-1B Visa Fee Hike: ट्रंप के फैसले का अमेरिका में विरोध, छोटी कंपनियां और स्टार्टअप्स होंगे बर्बाद…इन सेक्टर पर पड़ेगा असर
France Gen-Z Protest: लीमा में जेनरेशन जेड का विद्रोह, राष्ट्रपति दीना के खिलाफ प्रदर्शन, पत्थरबाजी और पुलिस संग भिड़ंत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,