France Protests: नेपाल के बाद फ्रांस में उबाल, पेरिस की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन और आगजनी; 200 से ज्यादा गिरफ्तार
France Protest: नेपाल में हालिया हिंसा (Nepal Crisis) के बाद अब फ्रांस की राजधानी पेरिस भी अशांति की चपेट में आ गया है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और कई जगहों पर आगजनी की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
HighLights
फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी प्रदर्शन शुरू
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 200 अरेस्ट
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
एजेंसी, नई दिल्ली: नेपाल में भड़की हिंसा (Nepal Crisis) का असर अब फ्रांस तक पहुंच गया है। राजधानी पेरिस (France Protest) में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई और देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने शहर की कई सड़कों को जाम कर दिया। आगजनी की घटनाओं ने हालात और भी गंभीर बना दिए।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर भिड़ंत देखने को मिली। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान पुलिस ने 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और प्रशासन अलर्ट पर है।
पेरिस की सड़कों पर जगह-जगह धुआं उठता दिखाई दिया और लोग खौफ के माहौल में घरों में सिमट गए। आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं ने शहर की रफ्तार थाम दी है। नेपाल में हिंसा की आग बुझी भी नहीं थी कि पैरिस भी बवाल की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें- Nepal Crisis: जेल तोड़ने में जुटे आंदोलनकारी…आगजनी के बाद पुलिस से जबरदस्त झड़प; जानिए ताजा हाल
भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हालात को काबू में लाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए हालात पर पूरी तरह नियंत्रण पाना फिलहाल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। नेपाल से लेकर फ्रांस तक भड़की इस हिंसा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर यह असंतोष कब और कहां थमेगा।
प्रदर्शनकारियों ने पेरिस में सबकुछ बंद करने का एलान किया था। हालांकि, फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ के अनुसार, प्रदर्शनकारी अपने मनसूबों में नाकामयाब रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रदर्शन पहले शुरू हुआ। इसके बाद पेरिस में प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लग गया। इसके चलते 80,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को पेरिस में तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ ने क्या कहा?
प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के शहर रेन के पश्चिमी हिस्से में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया है। इलाके की बिजली चली गई और ट्रेनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। ये प्रदर्शनकारी फ्रांस में विद्रोह का माहौल बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Nepal Crisis: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति इस्तीफे के बाद हालात बिगड़े
France Protests: नेपाल के बाद फ्रांस में उबाल, पेरिस की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन और आगजनी; 200 से ज्यादा गिरफ्तार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,