Indane गैस एजेंसी के नाम पर हो रही ठगी! PIB ने जारी किया बड़ा अलर्ट
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
सोशल मीडिया पर इन दिनों LPG वितरक चयन (LPG Vitarak Chayan) के नाम से एक फर्जी पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. इस पत्र में दावा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति को इंडेन गैस एजेंसी (Indane LPG) की डीलरशिप आवंटित कर दी गई है. इसके बदले 31,500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने को कहा गया है.
डिलीवरी वाहन खरीदने के लिए 30 लाख
पत्र में लिखा गया है कि यह राशि रजिस्ट्रेशन के लिए है और बाद में वापस कर दी जाएगी. साथ ही चेतावनी दी गई है कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड को गोपनीय रखा जाए. इतना ही नहीं, पत्र में यह भी दावा किया गया है कि भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत कंपनी की ओर से 30 लाख रुपये डिलीवरी वाहन खरीदने के लिए दिए जाएंगे.
A letter purportedly issued by LPG Vitarak Chayan is being circulated on social media, claiming allotment of an Indane LPG dealership and seeking a registration fee of ₹31,500.#PIBFactCheck
❌ This letter is #FAKE and has NOT been issued by LPG Vitarak Chayan.
🚫 Stay… pic.twitter.com/MtD0rpOJSu
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 16, 2026
PIB ने दावों को ठहराया फर्जी
हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है. PIB ने स्पष्ट किया है कि LPG वितरक चयन की ओर से किसी भी व्यक्ति को किसी भी राशि के बदले कोई डीलरशिप जारी नहीं की गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
PIB ने यह भी बताया कि LPG वितरक चयन की आधिकारिक वेबसाइट पर ही सही और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध है. इसलिए किसी भी ऑफर या पत्र की सच्चाई जांचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लें.
पहले भी आ चुके हैं फर्जी मामले
बता दें कि LPG वितरक चयन के नाम पर पहले भी कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं. ठग लोग गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम मांगते हैं और लोगों को झांसे में लेते हैं. वायरल हो रहा यह पत्र भी पहले सामने आए फर्जी मामलों से मिलता-जुलता है. ऐसे में अगर आपको भी गैस एजेंसी के नाम पर कोई पत्र या कॉल आता है, तो पहले उसकी जांच करें और किसी भी तरह का भुगतान करने से बचें.
यह भी पढ़ें: Free LPG Cylinder: होली पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
Indane गैस एजेंसी के नाम पर हो रही ठगी! PIB ने जारी किया बड़ा अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)




.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


