ठगी पीड़ितों का फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

फिरोजाबाद, 24 अप्रैल: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने चिटफंड कंपनियों में निवेश के बाद ठगे गए लोगों के लिए न्याय की मांग की और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
संगठन के जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह धनगर ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी असहयोग आंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने जनता से पैसे लिए और बाद में फरार हो गईं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो और पीड़ितों को पूरा भुगतान कराया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए—”भुगतान करो या सत्ता छोड़ो”, “ठग बेईमानों भारत छोड़ो”। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 1 मई से संसद का घेराव किया जाएगा।