Fresh Veggies Day 2025 पर इस तरीके से करें ताजा सब्जियों की पहचान
हेल्दी रहने के लिए ताजा सब्जियां खाना बहुत जरूरी है. इससे आपके शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है. हर इंसान को अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां खाना पसंद होता है. जिसके लिए हर साल 16 जून को फ्रेश वेजीज डे मनाया जाता है. इस दिन लोगों को हेल्दी रहने के लिए जागरूक किया जाता है. साथ ही फ्रेश वेजिटेबल को अपनी डाइट में शामिल करने की अपील की जाती है.
पत्तेदार सब्जियां
जब भी आप पालक, मेथी, सरसों, पुदीना या धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां मार्केट से लेकर आएं, तो सबसे पहले उनके रंग और चमक पर ध्यान दें. ताजी और पौष्टिक सब्जियों की पहचान उनके हरे, चमकदार और स्वस्थ दिखने वाले पत्तों से होती है. सब्जियों के पत्तियों का रंग हमेशा गहरे हरे रंग का होता है.
पुरानी सब्जी की पहचान
हल्के पीले या भूरे रंग की पत्तियां यह संकेत देती हैं कि सब्जी पुरानी हो चुकी है. अगर पत्तियों पर भूरे या काले धब्बे हैं, तो वे खराब हो चुकी हैं और खाने के लिए सही नहीं हैं. बेहतर होगा कि आप इन सब्जियों को इस्तेमाल न करें.जड़ वाली सब्जियों की ताजगी की पहचान कैसे करें?
जड़ वाली सब्जियां
जड़ वाली सब्जियां हाथ में पकड़ने पर मजबूत और ठोस महसूस होती हैं. अगर वो नरम, दबाने पर गुदगुदी या ज्यादा हल्की लगें, तो वे खराब हो सकती हैं. अगर सब्जी पर गहरे दाग, धब्बे, कटे-फटे हिस्से या फफूंद दिखे, तो वे सड़ने लगे हैं और उन्हें नहीं खरीदना चाहिए.किनारों को ध्यान से देखें और हरी सब्जियां चुनें
फ्रिज में रखी सब्जियां
टमाटर, बैंगन और शिमला मिर्च हर रसोई में इस्तेमाल होने वाली आम सब्जियां हैं. लेकिन अगर ये फ्रेश न हों, तो स्वाद और सेहत दोनों पर असर डाल सकते हैं. फ्रिज में रखें टमाटर को हल्के से दबाकर देखें. यह आपको सख्त और थोड़ा लचीला महसूस होना चाहिए. वहीं, बैंगन को चेक करने के लिए दबाएं और देखें कि यह वापस अपने शेप में आ रहा है या नहीं. अगर आपके पास शिमला मिर्च है, तो वक्त के साथ यह मुरझा सकती है. अगर इसमें से कोई भी सब्जी आपको ऐसी नजर आ रही है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत कर लें.
इस तरह बनाएं ताजा
पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर रखें, इससे वे ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं.
कटे हुए टमाटर, बैंगन या शिमला मिर्च को तुरंत इस्तेमाल करें, क्योंकि कटने के बाद वे जल्दी खराब होते हैं.
जड़ वाली सब्जियों को फ्रिज के निचले हिस्से में रखें, ताकि वे ठंडी और सूखी रहें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. . Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Fresh Veggies Day 2025 पर इस तरीके से करें ताजा सब्जियों की पहचान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)
.webp)


