भारत से दोस्ती, पाकिस्तान को पनडुब्बियां: चीन का डबल गेम बेनकाब
चीन एक ओर भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा है। हाल ही में चीन ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तान को हंगोर-श्रेणी की आठ पनडुब्बियां देगा।
HighLights
चीन एक ओर भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा है
चीन ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तान को हंगोर-श्रेणी की आठ पनडुब्बियां देगा
एजेंसी,नई दिल्ली। चीन एक ओर भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा है। हाल ही में चीन ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तान को हंगोर-श्रेणी की आठ पनडुब्बियां देगा। इनमें से तीन पनडुब्बियां पहले ही पाकिस्तान को सौंपी जा चुकी हैं।
पाकिस्तान ने इन पनडुब्बियों को बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट और हिंद महासागर में तैनात किया है। पाकिस्तान के उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल अब्दुल समद ने कहा कि हंगोर पनडुब्बियां अत्याधुनिक हथियार और उन्नत सेंसर से लैस हैं, जो क्षेत्रीय शक्ति संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी।
SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान की 81% से अधिक सैन्य आपूर्ति चीन से होती है।
पिछले पांच वर्षों में पाकिस्तान को चीन ने —
पहला जासूसी जहाज “रिजवान”
600 से अधिक VT-4 युद्धक टैंक
36 J-10CE 4.5-पीढ़ी के लड़ाकू विमान
की आपूर्ति की है।
2022 में चीन ने पाकिस्तान को J-10CE विमानों की पहली खेप दी थी।
भारत दौरे पर आने वाले हैं चीनी विदेश मंत्री
इसी बीच, चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज यानी सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई गर्माहट आई है, चीन का पाकिस्तान को सैन्य मदद देना सवाल खड़े करता है।
इसे भी पढ़ें- Russia Ukraine War: क्या अब रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर संभव नहीं? यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप से कही यह बड़ी बात, जानें पूरी खबर
भारत से दोस्ती, पाकिस्तान को पनडुब्बियां: चीन का डबल गेम बेनकाब
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,