Sport : IND vs ENG: 'बॉउंड्री काउंट से Team India ने जीती सीरीज', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यूं लिए इंग्लैंड के मजे, मीम्स हुआ वायरल #INA

IND vs ENG: ओवल टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक और जो रूट की शतकीय पारी पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भारी पड़े. इन दोनों भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी में इंग्लैंड से जीत को छिन लिया और टीम इंडिया को सिर्फ 6 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाई. हैरी ब्रूक और जो रूट जब खेल रहे थे तब इंग्लैंड के फैंस और पूर्व क्रिकेट सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाने लग गए थे.
माइकल वॉन ने पहले वसीम जाफर को चिढ़ाया था
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को चिढ़ाते हुए पोस्ट किया और लिखा, “आफ्टरनून, आशा है आप ठीक हों.” लेकिन वॉन को क्या पता था कि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैंड इस जीती हुई बाजी को पूरी तरह से पलट देंगे उन्हें इस पोस्ट के लिए शर्मिंदा होना पड़ेगा.
टीम इंडिया के बाद वसीम जाफर ने माइकल वॉन के लिए मजे
भारत के जीत के बाद माइकल वॉन के मजे लेते हुए हुए वसीम जाफर ने एक पोस्ट में लिखा, “सीरीज को ड्रा पर समाप्त हुई, लेकिन सबसे ज्यादा बॉउंड्री लगाने के मामले में भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी जीत चुका है.” बता दें कि इंग्लैंड ने अपना पहला ODI वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉउंड्री काउंट के आधार पर ही जीता था.
Series drawn but India take the Anderson-Tendulkar Trophy on boundary count @MichaelVaughan 😜 #ENGvIND
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 4, 2025
माइकल वॉन ने वसीम जाफर को चिढ़ाने के लिए जो पोस्ट किया था, जीत के बाद जाफर ने उसी का रीप्ले देते हुए लिखा, “बैज पर लेटकर गेंद का आनंद ले रहा हूं. आप कैसे हैं माइकल वॉन.” वसीम जाफर ने टीम इंडिया के जीत पर सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम भी शेयर किए.
Lying on a Baz having a ball, how about you @MichaelVaughan 😆 #ENGvIND https://t.co/HhaoGLXx4M pic.twitter.com/xERlee5Kzc
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 4, 2025
Mohd Siraj . Bazball this series 😆 #ENGvIND pic.twitter.com/SZMr28QDqZ
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 4, 2025
England going for the Ashes tour after drawing vs India at home #ENGvIND pic.twitter.com/KkQBDSqQmz
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 4, 2025
मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच, हैरी ब्रूक और शुभमन गिल को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज
मोहम्मद सिराज ने ओवल में खेले गए पांचवे टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट चटकाए. पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए. जबकि दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट हॉल लिया. ऐसे में उन्हें ओवल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं भारत से शुभमन गिल और इंग्लैंड से हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.
यह भी पढ़ें: Mohammed Siraj: कौन है मोहम्मद सिराज का प्यार? ओवल टेस्ट के हीरो ने खुद बताया
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सीरीज ड्रॉ कराने के लिए मोहम्मद सिराज को BCCI से मिलेगा स्पेशल ‘बोनस’, रकम होगी इतनी
IND vs ENG: 'बॉउंड्री काउंट से Team India ने जीती सीरीज', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यूं लिए इंग्लैंड के मजे, मीम्स हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












