America में भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहाल गिरफ्तार, PNB घोटाले में है आरोपी, CBI-ED अनुरोध पर कसा शिकंजा
HighLights
भगोड़ा नीरव मोदी का छोटा भाई है निहाल मोदी
PNB बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी का है आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
एजेंसी, वाशिंगटन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। इन अनुरोध के बाद अमेरिका में निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी न्याय विभाग ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उसके खिलाफ न्यूयॉर्क में भी कई मामले दर्ज हैं। निहाल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अब निहाल को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।
भारत को इस बारे में अमेरिका ने सूचना दी
नेहल मोदी को शुक्रवार को पकड़ा गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। उस दिन नेहल मोदी जमानत की कोशिश कर सकता है, लेकिन अमेरिकी सरकारी वकील इसका विरोध करेंगे। यह प्रत्यर्पण (Extradition) भारत की दो एजेंसियों ED और CBI के मिलकर दिए अनुरोध के आधार पर हो रहा है।
1. मनी लॉन्ड्रिंग – अवैध पैसे को छुपाने का आरोप (PMLA कानून के तहत)
2. साज़िश और सबूत मिटाने का आरोप (IPC की धारा 120-B और 201 के तहत)
बता दें कि नेहल मोदी की उम्र 46 साल है और वो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी हैं। यह घोटाला नीरव मोदी, नेहल मोदी और उनके चाचा मेहुल चोकसी ने मिलकर किया था। नेहल का जन्म और पालन-पोषण बेल्जियम के एंटवर्प शहर में हुआ है। भारत में नेहल मोदी पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई नीरव मोदी के लिए अवैध पैसा छुपाया और इधर-उधर भेजा, और इसमें शेल कंपनियों और विदेशी ट्रांजैक्शनों का इस्तेमाल किया।
नेहल ने भाई की अवैध गतिविधियों में मदद की
ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि जब यह घोटाला सामने आया, तब नेहल मोदी ने नीरव के सहयोगी मिहिर भंसाली के साथ मिलकर दुबई से 50 किलो सोना और बड़ी रकम की नकदी ले ली और फर्जी कंपनियों के निदेशकों को कहा कि उनका नाम किसी को न बताएं। इसके साथ ही नेहल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सबूत नष्ट किए और जानबूझकर अपने भाई की अवैध गतिविधियों में मदद की।
America में भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहाल गिरफ्तार, PNB घोटाले में है आरोपी, CBI-ED अनुरोध पर कसा शिकंजा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,