Sport : "परफॉर्म कर नहीं तो बाहर कर दूंगा", गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को दी थी चेतावनी, हो गया बड़ा खुलासा #INA

Gautam Gambhir Scold Harshit Rana: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके चयन को लेकर हाल के दिनों में बहुत सवाल खड़े किए गए. आरोप लगे कि हेडकोच गौतम गंभीर का खास होने की वजह से उन्हें बेवजह तवज्जो दी जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जब उनका नाम आया तो पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की, साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इसी बीच हर्षित के बचपन के कोच ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है.
हर्षित राणा के कोच ने दिया बयान
हर्षित राणा के बचपन के कोच श्रवण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि गौतम गंभीर ने एक बार हर्षित को प्रदर्शन नहीं करने पर बाहर करने को लेकर चेताया था. उन्होंने कहा,
“गौतम गंभीर ने कई क्रिकेटरों को सपोर्ट किया है, लेकिन वो बेवजह किसी के पक्ष में नहीं आते है. गंभीर टैलेंट को समझते हैं, उनके बैक किए गए खिलाड़ियों ने अच्छा भी किया है. एक बार उन्होंने हर्षित को डांटा भी था और सीधे कह दिया था कि प्रदर्शन कर वरना बाहर बिठा दूंगा”.
क्यों उठते हैं गंभीर-हर्षित पर सवाल?
गौतम गंभीर और हर्षित राणा की जोड़ी पर सवाल इसीलिए उठते हैं, क्योंकि दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाईजी से ताल्लुक रखते हैं. गंभीर की वापसी पर साल 2024 में केकेआर ने 10 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी. तब से ही खबर आई थी कि हर्षित गंभीर के खास हैं. इसके अलावा दोनों ही दिल्ली से भी आते हैं, ये भी एक कॉमन फैक्टर है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा हर्षित का प्रदर्शन?
इसके साथ ही आपको बता दें कि हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 3 मुकाबलों में 6 बल्लेबाजों को चलता किया.आखिरी वनडे में उन्होंने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 236 के स्कोर पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई. बात करें करियर कि तो, 23 साल के इस खिलाड़ी ने 2 टेस्ट, 8 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने क्रमश: 4, 16 और 5 विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें – Ranji Trophy 2025: एक ही पारी में 2 गेंदबाजों ने ली हैट्रिक, जानिए इससे पहले कब हुआ था ये करिश्मा
यह भी पढ़ें – टीम इंडिया से निकाले गए इस खिलाड़ी ने रणजी में दिखाया जलवा, 14 चौके-3 छक्के समेत जड़ डाला शतक
यह भी पढ़ें – IPL 2026: KKR बदलने वाली है अपना हेडकोच, सिर्फ 3 ODI खेले इस भारतीय खिलाड़ी को सौंप सकती है जिम्मेदारी
"परफॉर्म कर नहीं तो बाहर कर दूंगा", गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को दी थी चेतावनी, हो गया बड़ा खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












