नेपाल को भारी पड़ा GenZ आंदोलन, 4,900 करोड़ रुपये का नुकसान, 77 लोगों ने गंवाई थी जान
Nepal Gen Z Protest: जेन-जी आंदोलन के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को व्यापक क्षति पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने विशाल सिंघा दरबार कार्यालय परिसर (जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, सुप्रीम कोर्ट और संसद भवन शामिल हैं), राजनेताओं के निजी आवासों और उनके करीबी लोगों के व्यावसायिक परिसरों में आग लगा दी और उन्हें नष्ट कर दिया।
HighLights
नेपाल ने चुकाई जेन-जी विद्रोह की भारी कीमत
देश को 586 मिलियन डॉलर का नुकसान
इस आंदोलन में 77 लोगों ने गंवाई थी जान
डिजिटल डेस्क। नेपाल की अर्थव्यवस्था को सितंबर में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हुए भ्रष्टाचार-विरोधी हिंसक आंदोलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। अंतरिम सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इन हिंसक प्रदर्शनों के चलते देश की 42 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को लगभग 586 मिलियन डॉलर (करीब 4,900 करोड़ नेपाली रुपये) का नुकसान हुआ।
तीन महीने पहले शुरू हुए इन उग्र प्रदर्शनों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ, जिसमें 77 लोगों की जान गई और 2,000 से अधिक लोग घायल हुए। आंदोलन की तीव्रता ऐसी थी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा।
आंदोलन के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को व्यापक क्षति पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने विशाल सिंघा दरबार कार्यालय परिसर (जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, सुप्रीम कोर्ट और संसद भवन शामिल हैं), राजनेताओं के निजी आवासों और उनके करीबी लोगों के व्यावसायिक परिसरों में आग लगा दी और उन्हें नष्ट कर दिया। अंतरिम सरकार की मुखिया सुशीला कार्की के कार्यालय ने बताया कि नुकसान का आकलन करने वाली आधिकारिक समिति ने पुनर्निर्माण की लागत 252 मिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान लगाया है।
यह भी पढ़ें- ‘Zen G’ आंदोलन के बाद पहली बार भारत-नेपाल सीमा वार्ता आज से शुरू
सरकार के सामने कई चुनौतियां
अंतरिम सरकार ने पुनर्निर्माण के लिए संसाधन जुटाने हेतु एक आधिकारिक कोष स्थापित किया है, लेकिन अब तक जनता और विभिन्न संस्थानों से 1 मिलियन डॉलर से भी कम राशि एकत्र की जा सकी है। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह संसाधनों की कमी को कैसे पूरा करेगी। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि सिंघा दरबार, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और प्रमुख मंत्रालयों का पुनर्निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है।
नेपाल को भारी पड़ा GenZ आंदोलन, 4,900 करोड़ रुपये का नुकसान, 77 लोगों ने गंवाई थी जान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,