Nation: 'आतंकवाद का महिमामंडन करना पाकिस्तान की विदेश नीति', UNGA में शहबाज के बयान पर भारत ने लगाई लताड़ #INA

India in UNGA: भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर आतंकवाद को लेकर आईना दिखाया. दरअसल, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर आपत्ति जताई. इसके साथ ही शरीफ पर आतंकवाद का महिमामंडन करने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में शहबाज शरीफ के भाषण के बाद भारत ने भी इसका जवाब दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को पाकिस्तान पर पर तीखा पलटवार किया.

शरीफ के बयान पर क्या बोला भारत?

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने यूएनजीए में कहा कि, “अध्यक्ष महोदय, इस सभा ने सुबह-सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बेतुकी नौटंकी देखी, जिन्होंने एक बार फिर आतंकवाद का महिमामंडन किया, जो उनकी विदेश नीति का केंद्रबिंदु है. हालांकि, किसी भी स्तर का नाटक और झूठ तथ्यों को नहीं छिपा सकते.”

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना

पटेल गहलोत ने सभा को याद दिलाया कि 25 अप्रैल, 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने “भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में पर्यटकों के बर्बर नरसंहार” की ज़िम्मेदारी से “द रेजिस्टेंस फ्रंट- एक पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकवादी संगठन” को बचाया था. उन्होंने आगे कहा कि, “एक तस्वीर हज़ार शब्द बयां करती है, और हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर और मुरीदके आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की कई तस्वीरें देखीं. जब पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य और असैन्य अधिकारी सार्वजनिक रूप से ऐसे कुख्यात आतंकवादियों का महिमामंडन और सम्मान करते हैं, तो क्या इस शासन की प्रवृत्ति पर कोई संदेह हो सकता है?”

‘पाकिस्तान ने लड़ाई बंद करने की अपील की’

पटेल गहलोत ने कहा कि, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी भारत के साथ हालिया संघर्ष का एक विचित्र विवरण दिया. इस मामले में रिकॉर्ड स्पष्ट है. 9 मई तक, पाकिस्तान भारत पर और हमलों की धमकी दे रहा था. लेकिन 10 मई को, सेना ने हमसे सीधे लड़ाई बंद करने की अपील की.” गहलोत ने आगे कहा, ” आतंकवाद को फैलाने और निर्यात करने की परंपरा में लंबे समय से डूबा एक देश, इस उद्देश्य से सबसे हास्यास्पद आख्यान गढ़ने में ज़रा भी शर्म महसूस नहीं करता. याद कीजिए कि उसने एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी, जबकि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भागीदार होने का दिखावा भी करता रहा था, उसके मंत्रियों ने हाल ही में स्वीकार किया है कि वे दशकों से आतंकवादी शिविर चला रहे हैं. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि एक बार फिर यह दोगलापन जारी है, इस बार उसके प्रधानमंत्री के स्तर पर.”

'आतंकवाद का महिमामंडन करना पाकिस्तान की विदेश नीति', UNGA में शहबाज के बयान पर भारत ने लगाई लताड़




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button