America जाना भारतीयों के लिए हुआ और मुश्किल, Visa के लिए जारी हुई नई ए़डवाइजरी
एजेंसी, दिल्ली। अमेरिका लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या के बाद सख्त रुख अपनाए हुए है। यही कारण है कि वह अपने वीजा नीति में भी कई तरह के बदलाव कर रहा है। ट्रंप प्रशासन (Trump Government) लगातार प्रवासियों को लेकर सख्त आदेश पारित कर रही है। अमेरिका का वीजा पाना अब और मुश्किल हो चुका है। इसी कड़ी में भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास (U.S. Embassy) ने स्पष्ट किया है कि वीजा मिलने के बाद भी जांच जारी रहती है। यदि कोई व्यक्ति अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों (Immigration Rules) का पालन नहीं करता है, तो उसका वीजा रद कर दिया जाएगा और उसे देश से निकाल दिया जाएगा।
वीजा धारकों की लगातार होगी जांच
भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा की जांच बंद नहीं होती है। हम वीजा धारकों की लगातार जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें देश से निकाल देंगे।
इसके अलावा जिस व्यक्ति ने वीजा के लिए अप्लाई किया है उसे अपनी सोशल मीडिया की जानकारी भी देनी होगी। यह कदम अवैध प्रवेश को रोकने के लिए उठाया गया है। वीजा आवेदकों को सावधानी बरतने और सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी दूतावास ने घोषणा की थी कि आवेदकों को पिछले पांच सालों में इस्तेमाल किए गए प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के अपने यूज़रनेम या हैंडल का खुलासा करना अनिवार्य है।
America जाना भारतीयों के लिए हुआ और मुश्किल, Visa के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,