Sport : T20 World Cup 2026 से ठीक 9 दिन पहले आई टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, जानिए पूरा मामला #INA


T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 9 दिनों का समय बाकी है. इसके बाद भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से क्रिकेट का महाकुंभ लगने वाला है, जिसमें दुनिया भर से 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन इस इवेंट में उतरने वाली है. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप अभियान को कुछ दिनों पहले बड़ा झटका लगा था, जब टीम के दो मैच विनिंग खिलाड़ी तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर चोट के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अच्छा मौका थी, जिस को इन दोनों खिलाड़ियों ने मिस कर दिया. अब टीम इंडिया के लिए डबल खुशखबरी सामने आ रही है. ये दोनों खिलाड़ी भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
तिलक वर्मा वापसी को तैयार
दरअसल, तिलक वर्मा ने कुछ दिनों पहले ही अपने रिहैब की वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाली थी, जिसमें वो बेंगलुरू में स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पाने के कड़ी मेहनत कर रहे थे. उनके चौथे टी20 मैच तक टीम इंडिया के साथ जुड़ने की खबर आई थी, लेकिन इसके बाद उन्हें चौथे और पांचवें टी20 से भी बाहर रखा गया. अब तिलक वर्मा अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. वो वर्ल्ड कप से पहले फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं.
View this post on Instagram
सुंदर को लेकर आई गुड न्यूज
अब इस सबके बीच एक और बड़ी खुशखबरी वाशिंगटन सुंदर से जुड़ी आ रही है. सुंदर ने चोट से उबरकर अपना रिहैब स्टार्ट कर दिया है. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में बल्लेबाजी शुरू कर दी है, जो उनके रिहैब का हिस्सा हैं. ऐसे में सुंदर के भी जल्द ही मैच फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है.
बाएं हाथ के ये ऑफ स्पिन ऑलराउंडर भी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकता है. वाशिंगटन सुंदर को 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी, जिसके बाद वो वनडे और टी20 सीरीज दोनों से बाहर हो गए थे.
View this post on Instagram
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ: शिवम दुबे ने मचाया तहलका, इतिहास रच बनाए कई रिकॉर्ड, युवराज-अभिषेक के क्लब में मारी एंट्री
T20 World Cup 2026 से ठीक 9 दिन पहले आई टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, जानिए पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










