G RAM G Bill: 'गरीबों का कल्याण ही BJP का संकल्प है', बिल पर बोले शिवराज सिंह चौहान
.webp)
G RAM G Bill: संसद के निचले सदन लोकसभा से G RAM G विधेयक पास हो गया है. शीतकालीन सत्र में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने बिल को पास करवा लिया है. विपक्ष के भारी हंगामे को देखते हुए लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है.
संसद की मर्यादा तार-तार हुई- चौहान
विधेयक पास होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि लोकसभा में आज विपक्षी कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सांसदों का जैसा आचरण था, उसने लोकतंत्र को कलंकित किया है. संसद की मर्यादा को तार-तार किया गया. विपक्ष ने लोकतंत्र को भीड़तंत्र और गुंडातंत्र में बदल दिया है.
आज लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने, कांग्रेस और इंडी अलायंस के सांसदों ने जो आचरण किया, उसने लोकतंत्र को कलंकित किया है।
संसदीय मर्यादाएं तार-तार हुई हैं। लोकतंत्र को भीड़तंत्र और गुंडातंत्र में बदला है।
– श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/uDwTGtcrEa
— BJP (@BJP4India) December 18, 2025
गरीबी रेखा से ऊपर उठे 25 करोड़ से अधिक लोग- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि गरीब कल्याण ही भाजपा का संकल्प है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नहीं बल्कि अनेकों योजनाएं ऐसी है, जो लगातार गरीबों के जीवन को बेहतर बना रहीं हैं. इसलिए 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. विकसित भारत पीएम मोदी का संकल्प है.
मैं ये कहना चाहता हूं कि गरीब कल्याण… ये भाजपा का संकल्प है।
और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में एक नहीं अनेकों योजनाएं लगातार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। इसलिए 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।
विकसित भारत के लिए, रोजगार… pic.twitter.com/KVxTj8mSzQ
— BJP (@BJP4India) December 18, 2025
100 दिनों की गारंटी को 125 दिन किया- चौहान
पहले इस योजना में 100 दिनों की गारंटी थी, अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. हमने एक संपूर्ण योजना बनाई है, जिसमें विकसित गांव का स्वरूप होगा. गांव में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी भवन, आजीविका के काम, जल संरक्षण आदि के लिए पूरी सूची है, जिससे गांव विकसित हो सके.
उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि मानवीय दृष्टि से जिन चीजों का ध्यान रखा गया है. उससे भी विपक्ष को दिक्कत क्यों हैं. टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का भी ये विरोध करते हैं. क्या पैसों को भ्रष्टाचार की बलि चढ़ने दिया जा सकता है.
अब मुझे समझ में नहीं आता है कि मानवीय दृष्टि से जिन चीजों का ध्यान रखा गया, उसमें भी इनको (विपक्ष) तकलीफ क्यों है।
ये टेक्नोलॉजी इस्तेमाल का भी विरोध करते हैं। क्या पैसा भ्रष्टाचार की बलि चढ़ने दिया जाए।
– श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/eYNqVX9Yer
— BJP (@BJP4India) December 18, 2025
G RAM G Bill: 'गरीबों का कल्याण ही BJP का संकल्प है', बिल पर बोले शिवराज सिंह चौहान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










.webp)

