जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 125 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन किए बरामद । खोए हुए मोबाइल मिलने वाले मोबाइल स्वामी देते दिखे बार बार जीआरपी पुलिस को धन्यवाद

आगरा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चार महीने के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों के गायब 546 मोबाइल बरामद किए हैं जिनकी कीमत लगभग सवा करोड रुपए से अधिक है। इन मोबाइलो को रेलवे स्टेशनों के आसपास फड़, ठेल लगाने वाले एवं आस पास की बस्तियों के लोग चला रहे थे। मोबाइल फोन चुराने वाले विभिन्न बहानों से उन्हें बेच गए थे। रविवार को जीआरपी ने खोए हुए मोबाइल लौटाए तो मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।
एसपी जीआरपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के दौरान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों मे से यात्रियों के 546 मोबाइल गायब हुए थे। बरामद मोबाइल आगरा,मथुरा,मैनपुरी,फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा ,कासगंज, हाथरस, इटावा, फर्रुखाबाद से गायब हुए थे यात्रियों की शिकायत पर सर्विलांस प्रभारी दीपक कुमार मिश्रा व उनकी टीम को मोबाइल बरामद करने के लिए लगाया गया था। जिन लोगों के पास यह मोबाइल मिले उन्हें रेलवे स्टेशन के आसपास की बस्तियां, ठेल , फड़ लगाने वालों को दो, से तीन हज़ार रुपए में बेचे गए थे। सर्विलांस टीम द्वारा बरामद अधिकांश मोबाइल रेलवे स्टेशनों के आसपास रहने वाले लोग हैं। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में उ.नि. दीपक कुमार मिश्रा सर्विलांस प्रभारी आगरा, हे. कां. कुमरवीर सिंह सर्विलांस टीम आगरा, है.कां. प्रवेश शर्मा सर्विलांस टीम आगरा है.कां. महेंद्र कुमार सर्विलांस टीम कां. नदीम अहमद कां. आशीष कुमार सर्विलांस टीम आगरा मौजूद रहे।

अजीत कुमार कुशवाह

Back to top button