डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारी तक, सेहत के लिए वरदान है अमरूद
.webp)
नई दिल्ली, 11 अगस्त (.)। आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या और बदलते खानपान के चलते आम इंसान अब बीमारियों से घिरा रहने लगा है। ऐसे में शरीर को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने खानपान में उन फलों और सब्जियों को शामिल करें, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों, बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर हों। इन्हीं फलों में एक नाम है अमरूद; आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, हर किसी ने इसके गुणों को माना है।
अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अमरूद में विटामिन ए, सी और बी6 के साथ-साथ पोटैशियम, फोलिक एसिड, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद कारगर हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमरूद रोजाना खाया जाए, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त इजाफा होता है। वहीं, आयुर्वेद में कहा गया है कि अगर इसे काले नमक के साथ खाया जाए, तो पाचन तंत्र को ताकत मिलती है और कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर। अमरूद इन दोनों स्थितियों में मददगार साबित हो सकता है। अमरूद के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है, वहीं इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों को बेहद औषधीय माना गया है। पत्तों के अर्क या काढ़े का सेवन करने से मसूड़ों से खून आना, मुंह के छाले, और यहां तक कि डायबिटीज की स्थिति में भी राहत मिलती है। कई शोधों में यह भी पाया गया है कि अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए लाभदायक हैं।
अमरूद में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होने की वजह से यह आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
–.
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारी तक, सेहत के लिए वरदान है अमरूद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)



.webp)

