Entertainment: Guess Who: ‘मेरी पिटाई ना कर दें…’ संजय दत्त से डर गया था ये दिग्गज डायरेक्टर – #iNA

Guess Who: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त 80 के दशक से लेकर अब तक बॉलीवुड में लगातार काम कर रहे हैं. अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अभिनेता ने अपने अफेयर्स, शादी और अपनी बायोपिक फिल्म ‘संजू’ से भी खूब सुर्खियां बटोरी है. उनकी बायोपिक में सुपरस्टार रणबीर कपूर ने उनका किरदार निभाया था. जबकि इसका डायरेक्शन किया था दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने. हालांकि राजकुमार के मन में संजू बाबा को लेकर डर था. ऐसे में वो सोचते थे कि कहीं संजू उनकी पिटाई न कर दें.
राजकुमार हिरानी ने बड़े पर्दे पर संजय दत्त की जिंदगी को फिल्म के जरिए बारीकी के साथ बखूबी बड़े पर्दे पर उतारा था. ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. लेकिन, जब हिरानी ने अभिनेता को फिल्म दिखाई थी तो वो काफी घबराए हुए थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था.
संजय से डर गए थे राजकुमार
राजकुमार हिरानी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ”स्क्रीनिंग से पहले, मैं अचानक डर गया था. मैं सोच रहा था कि उनक रिएक्शन क्या होगा? हो सकता है कि हमारी पिटाई भी हो जाए. वो मेरे पास वाली सीट पर बैठे थे. वो फिल्म देख रहे थे और मैं चुपके से उनके रिएक्शन पर ध्यान दे रहा था. फिल्म खत्म होने के बाद वो रोने लगे, फिर मुझे और रणबीर को गले लगा लिया.”
बनी थी 2018 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म
राजकुमार हिरानी ने फिल्म को डायरेक्ट करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया था. प्रोड्यूसर्स में विधु विनोद चोपड़ा और हेटवी कारिया भी शामिल हैं. इस फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने संजय दत्त की मां नरगिस जबकि दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभाया था.
संजू में सोनम कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और विकी कौशल जैसे कलाकारों ने भी काम किया था. मेकर्स ने संजय दत्त की बायोपिक पर 100 करोड़ रुपये का खर्च किया था. संजू ने भारत में 342.57 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 588 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इतनी कमाई के साथ ये फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड पिक्चर साबित हुई थी.
Guess Who: ‘मेरी पिटाई ना कर दें…’ संजय दत्त से डर गया था ये दिग्गज डायरेक्टर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










