Entertainment: Guess Who: 14 करोड़ की कार में घूमता है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, पहली गाड़ी थी मारुति ओमनी – #iNA

Guess Who: इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ अपने अभिनय से देश-दुनिया में नाम कमा चुका है, बल्कि वो अपनी रईसी से भी दुनिया में अपने नाम का डंका बजा चुका है. इस एक्टर के पास अरबों की संपत्ति है और उसके पास कई महंगी, बेशकीमती चीजें भी है. इनमें 14 करोड़ रुपये कीमत की कार भी शामिल है, लेकिन अभिनेता की पहली गाड़ी मारुती ओमनी थी.

चलिए, अब बिना देर किए आपको बता देते हैं कि यहां जिस अभिनेता की बात हो रही है उनका नाम है शाहरुख खान. शाहरुख दुनिया के सबसे रईस एक्टर हैं. उनके पास एक से बढ़कर एक बेहद लग्जरी गाड़ियां भी है. लेकिन, आज हम आपको उनकी सबसे चर्चित और सबसे महंगी कार के बारे में बताएंगे.

शाहरुख खान की 14 करोड़ की कार

शाहरुख खान ने अपनी पहली कार मारुती ओमनी खरीदी थी. ये 1984 में वैन के रूप में लॉन्च हुई थी और साल 2019 तक भारत में बनी थी. शाहरुख के पास आज कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं. इनमें सबसे कीमती है व्हाइट रोल्स रॉयस कलीनन ब्लैक बेज. शाहरुख अक्सर इसमें सफर करते हुए नजर आते हैं. इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये तक है. इसके अलावा अभिनेता के कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप, बीएमडब्ल्यू आई8, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जैसी गाड़ियां भी हैं.

दुनिया के सबसे रईस एक्टर

शाहरुख खान न सिर्फ हिंदी सिनेमा और भारत के बल्कि पूरी दुनिया के सबसे रईस एक्टर हैं. अभिनेता ने ये उपलब्धि कुछ दिनों पहले ही हासिल की थी. अक्टूबर में आई हुरुन रिच लिस्ट 2025 में बताया गया था कि शाहरुख की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये है. इसके साथ वो वर्ल्ड के रिचेस्ट एक्टर बन गए थे.

एक्टर का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान को फैंस ने आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘डंकी’ में देखा था. 2023 की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये पिक्चर एक्शन से भरपूर है और ये साल 2026 में रिलीज होने वाली है. इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी.

Guess Who: 14 करोड़ की कार में घूमता है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, पहली गाड़ी थी मारुति ओमनी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button