Gujarat: स्पेस और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में भारत-जर्मनी के बीच अहम समझौते, पीएम मोदी और मर्ज ने इन मुद्दों पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात गुजरात में हुई. उन्होंने गांधीनगर में द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों नेताओं ने इस दौरान, भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प किया. खास बात है कि जर्मन चांसलर मर्ज पहली बार भारत आए हैं. मर्ज का भारत दौरा ऐसे वक्त पर हुआ है, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध को 75 साल पूरे हो गए हैं और रणनीतिक साझेदारी को 25 साल. 

रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक के क्षेत्र में हुई बात

दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें रक्षा, अर्थव्यव्था, तकनीक और शिक्षा क्षेत्र अहम है. हमने आर्थिक साझेदारी को लिमिटलेस बनाने का फैसला किया है, जैसे- रक्षा, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और स्पेस जैसे रणनीतिक क्षेत्र इसमें शामिल हैं. 

भारत-जर्मनी संबंधों को मिली नई गति- पीएम मोदी

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात थी. उनकी यात्रा से भारत-जर्मनी संबंधों के 75 साल हो गए हैं. उनकी यात्रा की वजह से भारत और जर्मनी के संबंधों को नई गति मिली है. हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 और राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे कर रहे हैं. एशिया की पहली यात्रा मर्ज ने भारत से शुरू की, ये हमारे लिए गर्व की बात है. ये भारत-जर्मनी संबंधों के प्रति उनकी मजबूत व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

MEA ने किया पोस्ट

 

 

Gujarat: स्पेस और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में भारत-जर्मनी के बीच अहम समझौते, पीएम मोदी और मर्ज ने इन मुद्दों पर की बातचीत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button