Gujarat Violence: साबरकांठा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट, आग भी लगाई; 30 से अधिक बाइक-कार में तोड़फोड़

गुजरात के साबरकांठा में दो पक्षों के बीच हिंसा हो गई, जिस वजह से इलाके में आगजनी हो गई. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था. हिंसा में 10 लोग घायल हो गए. हिंसा की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और 20 लोगों को हिरासत मे ले लिया. घटना साबरकांठा के माजरा गांव का है. 

पत्थरबाजी और आगजनी हुई

डिप्टी एसपी अतुल पटेल ने मामले में बताया कि रात को करीब 10:30 बजे पत्थरबाजी और आगजनी हुई. उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की हैं. जिस वजह से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. अतुल पटेल का कहना है कि माजरा गांव में रात में करीब 10.30 बजे आगजनी और पथराव हुआ. इसमें करीब 110 से 120 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. 

30 से अधिक वाहनों को तोड़फोड़

झड़प में 20 से अधिक बाइक और 10 से अधिक कार में तोड़फोड़ हुई. कई घरों की खिड़कियों को भी तोड़ा गया है. 10 लोग इस घटना में घायल हो गए हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. 

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पुुलिस का कहना है कि दो समूहों के बीच में लंबे वक्त से तनाव था. बीती रात तनाव हिंसक झड़प में बदल गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है. इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

 

Gujarat Violence: साबरकांठा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट, आग भी लगाई; 30 से अधिक बाइक-कार में तोड़फोड़




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button