Delhi-Ncr गोवा में 13 साल से गठबंधन का गुंडाराज… अरविंद केजरीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला- #INA

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल.
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गोवा के मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,गोवा में बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन 13 साल से सरकार चला रहा है. इन 13 साल में गोवा ने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण, अवैध खनन, अत्यधिक भ्रष्टाचार, हिंसा, गुंडाराज, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, उच्च अपराध दर, गड्ढों वाली सड़कें, महिलाओं के खिलाफ अपराध, लगातार बिजली कटौती, भारी बेरोजगारी, पर्यटन में भारी गिरावट और गोवा की संस्कृति पर हमले देखे हैं.
इसी पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा, एक आम गोवावासी लगातार डर के साये में जी रहा है. जो कोई भी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत करता है, उसे धमकाया जाता है या उस पर हमला किया जाता है. सरकार के खिलाफ बोलने वाले का जीवन एक दैनिक यातना है.आप नेता और स्वयंसेवक बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन के गुंडाराज के खिलाफ गोवावासियों की ओर से साहसपूर्वक आवाज उठा रहे हैं.मैं अपने नेताओं और स्वयंसेवकों से मिलने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर गोवा जा रहा हूं.
BJP-Congress alliance is running govt for 13 years in Goa. During these 13 years, Goa has witnessed massive illegal construction, illegal mining, insane amount of corruption, violence, state sponsored gundaraj, deteriorating law and order, high crime rate, potholed roads, crimes
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2025
दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज का हमला
गोवा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुद्दों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता पर हमला बोला है. पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली में दुर्गा पूजा और रामलीला का मंचन रात 12 बजे तक कराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने कई बार कहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया. अब बीजेपी की सरकार में दिल्ली पुलिस ने अनुमति दे दी.
CM रेखा गुप्ता और BJP के एक-एक झूठ और नौटंकी को AAP नेता @Saurabh_MLAgk जी ने किया Expose‼️👇
👉 दिल्ली में दुर्गा पूजा और रामलीला का मंचन रात 12 बजे तक कराने के लिए अरविंद केजरीवाल जी ने कई बार कहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। अब बीजेपी की सरकार में दिल्ली पुलिस ने pic.twitter.com/LoaltVVR9q
— AAP (@AamAadmiParty) October 3, 2025
इसी पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, यमुना जी के घाटों पर छठ मनाने के लिए हमारी सरकार और विधायकों ने कई बार मांग की थी लेकिन BJP के अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी थी.
गोवा में 13 साल से गठबंधन का गुंडाराज… अरविंद केजरीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





