गुरुग्राम दिल्ली टनल पर 24 घंटे ट्रायल रन:सुबह और शाम के जाम से राहत, एयरपोर्ट तक 30 मिनट कम समय लगेगा- INA NEWS

गुरुग्राम-दिल्ली के बीच नवनिर्मित एयरपोर्ट टनल पर अब 24 घंटे का ट्रायल रन शुरू किया गया है। इससे सुबह और शाम को लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। खासकर गुरुग्राम से एयरपोर्ट और उपनगरी द्वारका जाने के लिए आधा घंटे का समय बचेगा। इसके साथ ही सोनीपत पानीपत, बहादुरगढ़ की तरफ से आने वाले यात्री भी बिना किसी रुकावट के सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे। साथ ही एनएच 48 दिल्ली गुरुग्राम हाईवे पर पहुंच आसान हो जाएगी। अभी द्वारका के रास्ते आने वाले वाहनों को महिपालपुर एयरपोर्ट कट से यू टर्न लेकर आना पड़ता था, जहां पर 24 घंटे भीषण जाम रहता है। जाम से राहत की उम्मीद अभी तक इस टनल का सुबह आठ बजे से शाम के आठ बजे तक ट्रायल किया जा रहा था, लेकिन गुरुग्राम से एयरपोर्ट दिल्ली के लिए 24 घंटे वाहनों का आवागमन रहता है। जिससे जाम लग जाता है। इससे गुरुग्राम में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर हरियाणा को भी फायदा होगा इसके साथ ही अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के जरिए उत्तर हरियाणा के लोगों को भी जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। यूईआर-2 सोनीपत और सिंघू बॉर्डर के साथ साथ बहादुरगढ़ और दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे को भी कनेक्ट करता है। हरियाणा और पंजाब से आने वाले वाहन अब दिल्ली के जाम में फंसे बगैर सीधे एयरपोर्ट और गुरुग्राम आ सकेंगे। 30 जून के बाद स्थायी रूप से खुलेगी टनल 30 जून तक ट्रायल के बाद 3.5 किमी लंबी यशोभूमि-IGI एयरपोर्ट टनल और 2.2 किमी लंबी एयरपोर्ट-गुरुग्राम टनल को एक जुलाई से स्थायी रूप से खोलने की प्लानिंग है। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत उद्घाटन कर सकते हैं। विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस टनल को अत्याधुनिक तकनीक और सेफ्टी सुविधाओं से लैस किया है। जिसमें इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम,वेंटिलेशन, अग्निशमन व्यवस्था, CCTV निगरानी, नियंत्रण कक्ष, आपातकालीन निकासी मार्ग शामिल हैं। यहां एलईडी लाइट लगाई गई है। इसकी खासियत ये है कि भारी बारिश के दौरान भी इसमें जलभराव नहीं होगा। वाहन चालकों को 5 फायदे हरियाणा को होने वाला है फायदा गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को इस टनल से काफी राहत मिलने वाली है। साथ ही सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों से भी एक अच्छी कनेक्टिविटी होने वाली है। दिल्ली के वसंत कुंज, द्वारका, अलीपुर जैसे इलाकों से एयरपोर्ट और NH-48 तक पहुंचना आसान हो जाएगा। ये नया रूट दिल्ली-NCR के ट्रैफिक को कम करेगा और लोगों का रोज का सफर ना केवल आसान होगा, बल्कि सुरक्षित और तेज भी होगा। कुल लंबाई 5.1 किमी नई 5.1 किलोमीटर लंबी सुरंग अब द्वारका एक्सप्रेसवे को सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ती है। इस प्रोजेक्ट से नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना और जयपुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग में दो खास हिस्से हैं:
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



