Hamas मरना चाहता है’… सीजफायर से इनकार के बाद भड़के Donald Trump, इजरायल से कहा- कर दो काम तमाम
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग तेज होने की आशंका बढ़ गई है। गाजा में पहले ही लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। यदि इजरायल हमले करता है, तो वहां के लोगों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। सवाल यह भी है कि आखिर हमास किसकी शह पर सीजफायर से इनकार कर रहा है।
एजेंसी, वाशिंगटन। हमास ने इजरायल के साथ संघर्ष विराम से इनकार कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि हमास मरना चाहता है। साथ ही इजरायल से कहा है कि वह गाजा पर सैन्य हमले तेज करके गाजा को ‘साफ’ कर दे।।
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर का प्रस्ताव अमेरिका ने रखा था। हमास ने रुचि नहीं दिखाई, तो ट्रंप भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस उग्रवादी समूह की शांति में कोई रुचि नहीं है।
स्कॉटलैंड की यात्रा पर रवाना होने से पहले ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा, हमास वास्तव में कोई समझौता नहीं करना चाहता था। मुझे लगता है कि वे मरना चाहते हैं। यह बहुत, बहुत बुरा है। अब स्थिति वहां तक पहुंच गई है, जहां आपको काम पूरा करना (फिनिश द जॉब) होगा।
बता दें, ट्रंप ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी-इजरायली नागरिक एडन अलेक्जेंडर की रिहाई के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हमास के बंधकों में एडन आखिरी व्यक्ति थ।
ट्रंप ने कहा, अब हमने आखिरी बंधक को भी छुड़ा लिया है और वे (हमास) जानते हैं कि अब क्या होता है। शायद इसी वजह से वे वास्तव में कोई समझौता नहीं करना चाह रहे हैं।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सैन्य अभियान का समर्थन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उन्हें लड़ना होगा और इसे (गाजा) साफ करना होगा। उनका (हमास) पीछा किया जाएगा।
Hamas मरना चाहता है’… सीजफायर से इनकार के बाद भड़के Donald Trump, इजरायल से कहा- कर दो काम तमाम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,