हमास के लड़ाके इजरायली कैदियों को नहीं दे रहे खाना, दिखने लगीं हड्डियां; गाजा से सामने आया Video
गाजा में हमास की कैद में मौजूद इजरायली नागरिकों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक बंधक अत्यधिक कमजोर नजर आ रहा है, जबकि पास खड़े हमास के लड़ाके तंदुरुस्त दिखते हैं। यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का संकेत है।
HighLights
इजरायली कैदी बेहद कमजोर हालत में वायरल वीडियो में दिखा।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।
हमास पर जानबूझकर भूखा रखने का आरोप लगाया गया।
एजेंसी, गाजा। गाजा में इजरायली कैदा बेहद दर्दनाक स्थिति में जीवन जी रहे हैं। उनको समय पर खाना नहीं दिया जा रहा है। इसका सबूत खुद इजरायली कैदी के एक वायरल वीडियो में मिल रहा है, जिसमें वह बहुत ही कमजोर दिख रहा है।
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट पर एक्स पर इजरायली कैदी एक तस्वीर शेयर की है। हमास के आड़े हाथों लेते हुए मंत्रालय लिखा कि हमास की कैद में इजरायली नागरिक पूरी तरह सूख चुका है। उसको ठीक तरह से खाना तक नहीं दिया जा रहा है। बदन पर मास कम बचा है। अब बस शरीर हड्डियां का ढांचा मात्र है। तस्वीर में दिख रहे हमास के लड़ाके हष्ट-पुष्ट दिख रहे हैं।
24 वर्षीय इव्यातर डेविड को हमास ने नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से अपहरण कर लिया था। हमास के जारी एक वीडियो में वह कंकाल की तरह दिखाई दे रहा है। गाजा में मीडिया बार-बार मानवीय संकट की बात करता है, लेकिन असली अकाल तो इजराइली बंधक झेल रहे हैं। वह महीनों से हमास के इस्लामिक जिहाद के चंगुल में हैं।
इव्यातर की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन बंधकों को जानबूझकर भोजन और दवाएं लेने से रोका जा रहा है। इस दौरान आतंकवादी आराम से भोजन कर रहे हैं। यह तस्वीर इव्यातर के अलावा उन सैकड़ों लोगों की भी है, जो अब भी बंदी हैं।
हमास के लड़ाके इजरायली कैदियों को नहीं दे रहे खाना, दिखने लगीं हड्डियां; गाजा से सामने आया Video
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,