Nation: गाजा पीस प्लान पर हमास के जवाब का इंतजार, उसके पास 3-4 दिन: ट्रंप #INA
.webp)
वाशिंगटन, 30 सितंबर (.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह गाजा पीस प्लान पर सहमति जताने के लिए हमास को तीन या चार दिन का समय देंगे।
मंगलवार को व्हाइट हाउस से निकलते समय उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि इजराइली और अरब नेताओं ने इस योजना को स्वीकार कर लिया है और हम बस हमास का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके पास प्रतिक्रिया देने के लिए लगभग तीन या चार दिन हैं। दोहराया कि हमास या तो इसे लागू करेगा या नहीं, और अगर नहीं, तो इसका अंत बहुत दुखद होगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या शांति योजना पर बातचीत की कोई गुंजाइश है, ट्रंप ने कहा, ज्यादा नहीं। बता दें कि सोमवार को नेतन्याहू-ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में गाजा संकट को खत्म करने के इरादे से सहमति बनी।
राष्ट्रपति ट्रंप के इस 20 प्वाइंट की डील में हमास के सामने कई शर्तें रखी गई हैं। प्लान में कहा गया है कि हमास के लड़ाकों को पूरी तरह से हथियार छोड़ने होंगे। हमास की सुरंगों और हथियार निर्माण सुविधाओं को नष्ट कर दिया जाएगा।
साथ ही योजना में यह बात भी साफ कर दी गई है कि हमास को भविष्य की सरकार में किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं दी जाएगी।
इससे पहले, समझौते के कुछ घंटे बाद ही इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए स्पष्ट किया कि आईडीएफ गाजा नहीं छोड़ेगा। अपनी अमेरिका यात्रा पर चर्चा करते हुए एक वीडियो बयान में, बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप के साथ तैयार की गई योजना के तहत आईडीएफ अधिकांश क्षेत्र में बना रहेगा और इजरायल फिलिस्तीन को मान्यता देने पर बिल्कुल भी सहमत नहीं है।
नेतन्याहू ने कहा, यह एक ऐतिहासिक यात्रा थी। हमास के कारण हमें अलग-थलग करने के बजाय, हमने पलटवार किया और हमास को अलग-थलग कर दिया। अब अरब और मुस्लिम जगत सहित पूरी दुनिया हमास पर उन शर्तों को स्वीकार करने का दबाव बना रही है जो हमने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर रखी थीं: हमारे सभी बंधकों को रिहा करना इसमें शामिल है, जबकि आईडीएफ अधिकांश क्षेत्र में बना रहेगा।
–.
केआर/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गाजा पीस प्लान पर हमास के जवाब का इंतजार, उसके पास 3-4 दिन: ट्रंप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









.webp)

