दिल्ली की IRS अधिकारी बनेंगी हरियााणा की बहू:भिवानी के राहुल के लिए IPS विकल्प छोड़ा; UPSC की तैयारी के दौरान हुई मुलाकात- INA NEWS

दिल्ली की इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी ने हरियाणा के IRS अफसर संग परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया है। दोनों एक ही बैच के हैं। खुशबू ओबेरॉय 2023 बैच की IRS अधिकारी हैं। वह नई दिल्ली की रहने वाली हैं। खुशबू वर्तमान में दिल्ली में ही तैनात हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 139वीं रैंक हासिल की थी। खुशबू ओबेरॉय के जीवनसाथी IRS राहुल सांगवान का परिवार भिवानी के मिताथल गांव में रहता है। वे मूलरूप से चरखी दादरी जिले के चरखी गांव के रहने वाले हैं। राहुल सांगवान की ऑल इंडिया 508वीं रैंक थी। वे भी फिलहाल दिल्ली में ही सेवाएं दे रहे हैं। दिल्ली में UPSC की तैयारी के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। ऑल इंडिया 139वीं रैंक के बावजूद खुशबू ओबेरॉय ने IPS बनने का मौका छोड़ते हुए राहुल के लिए IRS का विकल्प चुना। दोनों अधिकारियों ने IRS की ट्रेनिंग भी एक साथ पूरी की है, जहां से उनकी दोस्ती और आपसी समझ और भी मजबूत हो गई। अब दोनों ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा की। राहुल के पिता नीर सांगवान ने बताया कि 10 जनवरी को दोनों की रिंग सेरेमनी दिल्ली के एक होटल में होगी। रिंग सेरेमनी में परिवार के लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है। परिवार के अनुसार दोनों तरफ से करीब 100 लोग फंक्शन के लिए निमंत्रित किए गए हैं। अब IRS कपल के बारे में विस्तार से पढ़िए… HCS में भी चयनित हो चुके राहुल सांगवान
फरवरी 2022 में घोषित हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के परिणाम में भी राहुल ने 27वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने हिपा गुरुग्राम में ट्रेनिंग भी पूरी कर ली थी। लेकिन इसी दौरान UPSC के द्वारा 2023 में घोषित परिणाम में उनको 508वीं रैंक मिली। राहुल की मां उर्मिला आंगनवाड़ी वर्कर हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button