अंबाला रेलवे स्टेशन पर 15 लाख का चरस बरामद:CIA ने नशा तस्कर को पकड़ा, मनाली से दिल्ली भेजी जानी थी खेप- INA NEWS

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सीआईए ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस बरामद की। जांच टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मनाली से नशा लेकर राजधानी की ओर जाने वाला है। इसके बाद स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई। टीम ने संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से नशे की एक बड़ी खेप मिली। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह खेप दिल्ली सप्लाई की जानी थी और आरोपी लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय हो सकता है। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। 1 किलो 974 ग्राम चरस बरामद रेलवे सीआईए के SHO सत्यप्रक्ष ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के बैग से 1 किलो 974 ग्राम चरस बरामद की। जिसकी कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपए है। टीम पिछले कई दिनों से नशे की सप्लाई रूट पर नजर रख रही थी। इसी दौरान आरोपी के स्टेशन पर पहुंचने की सूचना मिली और उसे दबोच लिया गया। मनाली से लाई और दिल्ली सप्लाई होनी थी खेप जांच में सामने आया कि तस्कर यह नशा मनाली से लेकर आया था। वह इसे दिल्ली पहुंचाकर सप्लाई नेटवर्क को सौंपने की फिराक में था। टीम अब यह पता लगा रही है कि वह किससे कनेक्टेड था और दिल्ली में खेप किसे दी जानी थी। रिमांड पर लेकर नेटवर्क की जांच शुरू सीआईए टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान उससे सप्लाई चैन, कनेक्शन और स्रोतों को लेकर पूछताछ की जाएगी। टीम का लक्ष्य नशा तस्करी में जुड़े बड़े गैंग तक पहुंचना है। टीम को मिली बड़ी सफलता रेलवे सीआईए का कहना है कि नशे की यह खेप पकड़े जाने से बड़ी सप्लाई चेन टूट सकती है। फिलहाल जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के बाद की जाएगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



