राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में लू, अकोला सबसे गर्म, पारा-44°C:वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद; जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट- INA NEWS

देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44°C के बीच चल रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा, जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा से सटे बंगाल और नगालैंड में आज बिजली गिरने के साथ आंधी बारिश की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर में पारा 42 डिग्री पार, रात का तापमान भी बढ़ा प्रदेश में अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। जयपुर समेत 4 जिलों में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इन शहरों में रात का तापमान 28 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाड़मेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 16 जिलों में लू का अलर्ट, छतरपुर के नौगांव में तापमान 42 डिग्री प्रदेश के 16 जिलों में आज हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की गई है। सीजन में पहली बार 25 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। प्रदेश में छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा। यहां 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलवा दिया गया है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: सीजन में पहली बार पारा 44°C पार, बांदा सबसे गर्म बुधवार को सीजन में पहली बार तापमान 44°C के पार पहुंच गया। प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां दिन में पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 16 जिलों में तापमान 40 डिग्री और उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हवा अब कमजोर पड़ रही है, इससे अगले 4-5 दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, 4 दिन बारिश और ओले गिरने का अलर्ट गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 19 अप्रैल तक नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News