हिमाचल में भारी बर्फबारी-680 से ज्यादा सड़कें बंद, टूरिस्ट फंसे:श्रीनगर में पारा माइनस 1.4°; यूपी के 10 जिलों में बारिश, उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट- INA NEWS

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तर भारत में सर्दी अचानक बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे समेत 680 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीती के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री रहा। यहां 600 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। मनाली के पास 100 से ज्यादा गाड़ियां बर्फ में फंसी हैं। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है। हालांकि श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो गईं। गुलमर्ग में तापमान माइनस 12 और श्रीनगर में माइनस 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू–श्रीनगर हाईवे समेत कई सड़कें दो दिन से बंद हैं। सेना और प्रशासन ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालकर खाने व रहने की व्यवस्था की। शनिवार को मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया। सुबह कोहरा और दिन में ठंडी हवाओं से ग्वालियर-चंबल में तापमान गिरा। दतिया सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। शनिवार को यूपी के लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में बारिश हुई। हाथरस और इटावा में ओले गिरे। बाराबंकी और एटा में बिजली गिरने से आग लग गई। रक्षा मंत्रालय के DGRE ने उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण पांच जिलों के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम 5 बजे तक हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में बीकानेर का लूणकरणसर सबसे ठंडा रहा, जहां 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में तापमान 0.6 और जयपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में बारिश के बाद तेज सर्दी पड़ी। साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 176 रहा, जो मॉडरेट श्रेणी में है। पंजाब के बठिंडा में तापमान 0.8 डिग्री और हरियाणा के हिसार में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट और फिरोजपुर में भी कड़ाके की ठंड रही। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा।
देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 26 जनवरी 27 जनवरी जाने राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: आधे MP में 27-28 जनवरी को बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश के आसार मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में 27 और 28 जनवरी को बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) स्ट्रॉन्ग है। उत्तर भारत में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। वहीं, एक लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की भी एक्टिविटी देखने को मिली। इस वजह से पिछले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल के जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बर्फबारी की संभावना, हिमस्खलन का अलर्ट, केदारनाथ में 4 फीट बर्फ हटाने में जुटी ITBP उत्तराखंड के 5 जिलों में 25 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। 29 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए अगले 12 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही, रविवार शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 7 डिस्ट्रिक्ट में जम सकता है पाला हरियाणा में 25 जनवरी को राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा। IMD की चेतावनी के अनुसार, 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला जम सकता है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


