भारत-चीन बॉर्डर पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट:मोन्था तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश, कई ट्रेनें लेट; उत्तर प्रदेश में धान की फसल बर्बाद- INA NEWS

भारत-चीन सीमा के लगे इलाकों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरे सिक्किम में तापमान में भारी गिरावट आई। कई ऊंचाई वाले इलाकों में पारा जीरो से नीचे चला गया, जिससे इन रास्तों पर यातायात प्रभावित हो गया है। नाथुला, कुपुप और त्सोम्गो (चांगू) झील और उसके आसपास सुबह से ही भारी से बहुत भारी बर्फबारी दर्ज की गई। IMD ने सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में मौसम की खराब होने की चेतावनी है। अधिकारियों ने पर्यटकों और ट्रांसपोटर्स से ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है क्योंकि बर्फ जमा होने के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें बर्फ हटाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। IMD ने बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान मोन्था का असर छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है और इसके उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है। यूपी के वाराणसी, बलिया, मऊ समेत 20 शहरों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गांवों में खेतों में लबालब पानी भर गया है। कटी पड़ी धान की फसल बर्बाद हो रही है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button