Nation- बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप-2025, CM नीतीश कुमार ने शुभंकर और ट्रॉफी का किया अनावरण- #NA

शुभंकर जारी करते सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया. यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से ट्रॉफी गौरव यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप- 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है. यह न केवल राज्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा.
शुभंकर ‘चांद’ का मतलब जानें
हीरो एशिया कप 2025 का आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ साहस, स्फूर्ति और कौशल से परिपूर्ण भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का प्रतीक है. इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है. ‘चांद’ का नाम मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर हॉकी में इतिहास रचा.
यह शुभंकर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के गौरवशाली बाघ से भी प्रेरणा लेता है, जो शक्ति, चपलता और आत्मविश्वास का प्रतीक है. हॉकी स्टिक थामे और लक्ष्य पर केंद्रित ‘चांद’ अनुशासन, समर्पण और जीत के जुनून को दर्शाता है. इसकी टोपी खेल की जादुई कला और बाघ का रूप साहस व निर्भीकता का प्रतीक है. इसके सीने पर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद के योगदान को सम्मान देता है.
‘चांद’ सिर्फ एक शुभंकर नहीं बल्कि हॉकी के जज्बे, बिहार के गौरव और खेल की भावना का प्रबल प्रतीक है. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती) को शुरू होगा, जो हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी. हीरो एशिया कप का विजेता हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा. दक्षिण कोरिया ने अब तक सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं.
ट्रॉफी गौरव यात्रा कहां कहां से गुजरेगी
हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.
हॉकी इंडिया के गोलकीपर पीआर सृजेश ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार के लोगों का हॉकी के प्रति गहरा लगाव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भी बिहार काफी प्रगति कर रहा है. बिहार में बेहतर ढंग से आयोजित की गयी खेल प्रतियोगिताओं की देश-विदेश में चर्चा हो रही है. राजगीर में बना खेल स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. खेल स्टेडियम के पास ही खिलाड़ियों के लिये बने हॉस्टल में सारी सुविधायें हैं, जिससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा होती है. बिहार आकर काफी अच्छा लग रहा है.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की तरफ से मोमेंटो तथा इंडियन हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर सृजेश ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर का प्रतीक चिह्न भेंट किया. कार्यक्रम के दौरान बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप- 2025 से संबंधित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी.
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित खेल विभाग के अन्य वरीय अधिकारी एवं ओलंपिक खिलाड़ी उपस्थित थे.
बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप-2025, CM नीतीश कुमार ने शुभंकर और ट्रॉफी का किया अनावरण
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)


.webp)

