हरियाणा में हाई अलर्ट:दिल्ली ब्लास्ट के बाद बॉर्डरों पर गाड़ियों की चेकिंग; पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां कैंसिल- INA NEWS

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट है। गुरुग्राम समेत NCR में आने वाले जिलों में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि जिले से बाहर जाने से पहले परमिशन जरूर लें। दिल्ली से सटे झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत जिले के बॉर्डर पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने X पर लिखा, “दिल्ली की घटना को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। लोगों से अनुरोध है कि शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो डायल 112 पर सूचित करें। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाके में मौजूद हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल और धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। NCR जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।” हरियाणा में हाई अलर्ट की तस्वीरें… अब जानिए हरियाणा के जिलों में क्या स्थिति…. हरियाणा में हाई अलर्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button