MP के इंदौर में 10 साल में सबसे ज्यादा सर्दी:राजस्थान में पारा 3 डिग्री तक गिरा; उत्तराखंड में नदी-नाले और झरने जमे- INA NEWS

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। इंदौर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह 10 साल में सबसे कम टेम्परेचर है। राजस्थान के माउंट आबू, नागौर और फतेहपुर समेत कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला गिरा रहा है। इससे नदी, नाले और झरने जम गए हैं। चमोली और पिथौरागढ़ में पानी की पाइपलाइन जम गई है। वहीं हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर के कुछ हिस्सों कोहरा छाया है। देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

