Himachal Road Accident: शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, कपल सहित 3 लोगों की मौत #INA

Shimla Road Accident: हिमाचल के शिमला में एक भयानक सड़क हादसा हो गया. यहां रामपुर उपमंडल में एक कार गड्डे में समा गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक शख्स गंभीर बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान मिंटू चौहान (27), उनकी पत्नी शीतल चौहान (28) और आलोक शर्मा (24) के रूप में हुई है, जबकि अरुण चौहान (23) दुर्घटना में घायल हो गए.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला, संजीव कुमार गांधी ने बताया कि सभी लोग ननखरी तहसील के रहने वाले थे. यह दुर्घटना सोमवार रात की है, उस वक्त शिमला से करीब 127 किलोमीटर दूर भद्राश के पास जब मिंटू (कार चालक) ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गड्डे में गिर गया.
[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.






.webp)
.webp)


