Hong Kong Fire: हांगकांग हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 13 की मौत और कई घायल, 700 लोग बेघर
Hong Kong Massive Fire: हांगकांग के एक बड़े हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी भयावह आग ने भारी तबाही मचा दी। ऊंची इमारतों में तेजी से फैली लपटों ने 13 लोगों की जान ले ली, जबकि कई निवासी अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं। फायर सर्विस के अनुसार, नौ लोगों की मौत मौके पर हुई और चार ने अस्पताल में दम तोड़ा।
HighLights
700 से ज्यादा लोगों को आश्रय मिला।
बांस के मचान से आग तेजी से फैली।
मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल।
डिजिटल डेस्क: हांगकांग के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार को ऊंची आवासीय इमारतों में भयानक आग (Hong Kong Massive Fire)लग गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। शहर की फायर सर्विस के अनुसार, नौ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे चार अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं और लगभग 700 निवासियों को अस्थायी आश्रयों में भेजा गया है।
रिकॉर्ड्स बताते हैं कि इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में कुल आठ ब्लॉक स्थित थे, जिनमें करीब 2,000 अपार्टमेंट और लगभग 4,800 लोग रहते थे। आग लगने के बाद लपटें और घना धुआं तेजी से बाहर लगे बांस के मचान और कंस्ट्रक्शन नेट पर फैल गया। वायरल वीडियो में कई इमारतों में आग फैलती दिखी, जबकि कई अपार्टमेंट की खिड़कियों से धुआं और तेज लपटें उठती नजर आईं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ऊंचाई से ट्रकों के जरिए आग पर पानी डालते दिखाई दिए।
Though Mars is small, its spread is unstoppable. Be on fire for a thousand days, and peace will accompany you for a lifetime #HongKongpic.twitter.com/KOyqVfEK2e
फायर सर्विस विभाग के अनुसार, आग दोपहर के समय शुरू हुई और रात में इसे लेवल-5 अलार्म तक बढ़ा दिया गया, जो उच्चतम गंभीरता का अलर्ट है। रात भर आग की लपटें उठती रहीं।
मौके पर 128 फायर ट्रक और 57 एम्बुलेंस भेजी गईं। विभाग के निदेशक एंडी येंग ने बताया कि मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है जबकि एक अन्य फायरकर्मी को हीट एग्जॉशन की वजह से उपचार दिया जा रहा है।
Hong Kong Fire: हांगकांग हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 13 की मौत और कई घायल, 700 लोग बेघर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,