खौफनाक मंजर… 15 हजार फीट पर बड़ा स्काईडाइविंग हादसा,कूदने से पहले ही खुला पैराशूट, हवा में लटका रहा डाइवर
ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग के दौरान एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर छलांग लगाने से ठीक पहले एक स्काईडाइवर का पैराशूट अचानक खुल गया। पैराशूट के समय से पहले खुलने के कारण वह विमान के पिछले हिस्से में फंस गया और हवा में लटकता रह गया।
HighLights
15 हजार फीट पर बड़ा स्काईडाइविंग हादसा
पैराशूट विमान में फंस गया, हवा में लटकता रहा
यह घटना सितंबर महीने की बताई जा रही है
डिजिटल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग के दौरान एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर छलांग लगाने से ठीक पहले एक स्काईडाइवर का पैराशूट अचानक खुल गया। पैराशूट के समय से पहले खुलने के कारण वह विमान के पिछले हिस्से में फंस गया और हवा में लटकता रह गया। इसी दौरान एक तेज झटके से साथ मौजूद कैमरामैन भी विमान से नीचे गिर गया।
यह घटना सितंबर महीने की बताई जा रही है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद हाल ही में इसका वीडियो जारी किया गया है। यह स्टंट केर्न्स के दक्षिण में किया जा रहा था। राहत की बात यह है कि कैमरामैन और स्काईडाइवर दोनों इस हादसे में सुरक्षित बच निकले।
स्काईडाइविंग टीम का उद्देश्य 15,000 फीट की ऊंचाई पर 16 पैराशूटिस्टों के साथ हवा में एक खास फॉर्मेशन बनाना था। लेकिन जैसे ही पहला डाइवर विमान के दरवाजे के पास पहुंचा, कुछ ही सेकंड में सब कुछ गड़बड़ा गया और पूरी टीम की योजना धरी रह गई।
वीडियो में दिखा डरावना पल
ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो द्वारा साझा किए गए वीडियो में साफ दिखता है कि गेट के पास आते ही स्काईडाइवर का रिजर्व पैराशूट विमान के विंग फ्लैप में फंसकर अचानक सक्रिय हो गया। झटके से वह विमान की पूंछ की तरफ उछल गया और हजारों फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गया।
सुरक्षित उतरा
इसके बाद नारंगी रंग का पैराशूट विमान की पूंछ से उलझ गया। स्काईडाइवर के पैर भी टकरा गए, लेकिन उसने स्थिति संभालते हुए अपना मुख्य पैराशूट खोला और आखिरकार सुरक्षित रूप से जमीन पर उतरने में कामयाब रहा।
इसे भी पढ़ें- पूर्व मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट की हत्या पर चौंकाने वाला खुलासा, पति ने बॉडी पार्ट्स को ब्लेंडर में पीसा
खौफनाक मंजर… 15 हजार फीट पर बड़ा स्काईडाइविंग हादसा,कूदने से पहले ही खुला पैराशूट, हवा में लटका रहा डाइवर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,