UP News: कैसे मिले कंफर्म टिकट?… रेलवे के स्टेशन मास्टर ही कर रहे कालाबाजारी, स्लीपर-AC की लिस्ट वायरल – INA

UP News: कैसे मिले कंफर्म टिकट?… रेलवे के स्टेशन मास्टर ही कर रहे कालाबाजारी, स्लीपर-AC की लिस्ट वायरल – INA

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर गौरीगंज स्टेशन पर तैनात अधीक्षक की एक लिस्ट वायरल हो रही है. जिसमें 13 लोगों का नाम स्लिपर के लिए लिखा गया है. साथ ही 5 नाम ऐसे हैं जिनको ac के लिए लिखा गया है. लिस्ट वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. वहीं उन पर आरोप भी लग रहे हैं कि लोकल होने के चलते 14 सालों से यहीं पर तैनात हैं और जमकर मनमानी करते हैं.

पूरा मामला अमेठी जिले के गौरीगंज स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह का है. जिनके कारनामों की एक लिस्ट वायरल हो रही है. लिस्ट में स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे का नाम लिखे एक कागज पर जिसमें स्टेशन अधीक्षक के साइन और मुहर लगी है. ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए 13 नाम स्लिपर और 5 नाम ac के टिकट के लिए लिखा गया है.

रात भर इंतजार के बाद भी नहीं मिलता टिकट

अगर आप शाम को स्टेशनों पर आयेंगे तो देखेंगे कि आम लोग तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े नजर आते हैं. लेकिन उनको कन्फर्म नहीं होता है कि टिकट मिल ही जाए. सुबह लोग खाली हाथ भी वापस जाते हैं. इसकी बड़ी वजह धांधली बताई जा रही है, जो खुद स्टेशन अधीक्षक की लिस्ट वायरल होने पर सबके सामने आ गया है. स्टेशन अधीक्षक की लिस्ट पहले से मौजूद रहती है. यही वजह है कि आम लोगों को टिकट नहीं मिल पाती है.

Up News 1280 720 2025 05 29t163313.144

भाई चलाता है साइबर कैफे

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह का भाई साइबर कैफे चलता है जो कहीं का कभी भी कन्फर्म टिकट देने का दावा करता है. जिससे अच्छी खासी कमाई करता है. स्टेशन अधीक्षक भी उसकी मदद करते हैं. रायबरेली स्टेशन के सीएणआई डीडी शुक्ला से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये काम करना बिल्कुल गलत है. इसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन तो Tv9 के साथ दूर करें हर कंफ्यूजन

कैसे मिले कंफर्म टिकट?… रेलवे के स्टेशन मास्टर ही कर रहे कालाबाजारी, स्लीपर-AC की लिस्ट वायरल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button