Sport : बाबर और रिजवान के साथ ये कैसा सुलूक कर रही PCB, एशिया कप टीम से किया बाहर, इसे दे दी है कप्तानी #INA

PCB Announce Squad For Asia Cup 2025: 9 सितंबर से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए टीमों के ऐलान का सिलसिली शुरू हो चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को अपनी 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें उनके सबसे बड़े खिलाड़ियों का नाम नहीं है. टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी है, जिनके पास 18 टी-20 मैचों में कप्तानी करने का अनुभव है.
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जो अकमिंग ट्राई सीरीज टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है. लेकिन हैरान करने वाला बात ये है कि टीम में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाबर आजम और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल नहीं है.
ऐसा लगता है कि पीसीबी युवाओं को समर्थन देने की अपनी रणनीति पर कायम है. मगर, इसके लिए बाबर और रिजवान के अनुभव को नजरअंदाज करना उन्हें भारी पड़ सकता है.
बाबर और रिजवान के आंकड़े
पिछले काफी वक्त से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं. खराब फॉर्म के चलते ही उन्हें बाहर किया गया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 128 टी-20आई मैच खेले हैं, जिसमें 129.22 और 39.83 के औसत से 4223 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 36 अर्धशतक भी लगाए. बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.
वहीं बाबर आजम की बात करें, तो उन्होंने 106 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 125.37 की स्ट्राइक रेट और 47.41 के औसत से 3414 रन बनाए हैं. इस दौरान रिजवान ने 1 शतक और 30 अर्धशतक लगाए.
एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम.
ये भी पढ़ें: Pakistan Squad: एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, बाबर और रिजवान को किया बाहर
ये भी पढ़ें: कैच लपकने के चक्कर में ये क्या कर बैठा दर्शक, सबके सामने होना पड़ा शर्मिंदा, वायरल हुआ वीडियो
बाबर और रिजवान के साथ ये कैसा सुलूक कर रही PCB, एशिया कप टीम से किया बाहर, इसे दे दी है कप्तानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












