Sport : IND vs ENG: लॉड्स टेस्ट में भारत को कितने रनों का मिलना चाहिए टारगेट? Team India को जल्दी इंग्लैंड को करना होगा ढेर #INA

India vs England 3rd Test Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्स में खेली जा रही तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक हो रहा है. भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में 387-387 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड ने अपनी दूसरी में 4 विकेट पर 140 रन बना लिया है. जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत इंग्लैंड की दूसरी पारी कितने रनों पर समेटने में कामयाब होता है. इंग्लैंड 250 से ज्यादा रन बना देती है तो Team India की टेंशन बढ़ सकती है. चलिए लॉड्स की रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

भारत का लॉर्ड्स पर सबसे बड़ा चेज

लॉर्ड्स मैदान पर भारत का सबसे बड़ा रन चेज 136 रन है. टीम इंडिया ने साल 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ यह रन चेज किया था. उस मैच में टीम इंडिया के लिए दिलीप वेंगसारकर ने 126 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद Team india ने लॉड्स में 2 और टेस्ट मैच जीते हैं, लेकिन ये जीत डिफेंट करते हुए आई है. देखा जाए तो भारतीय टीम का रन चेज में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया को कोशिश करनी चाहिए की उससे कम से कम लक्ष्य मिले.

लॉर्ड्स पर सबसे बड़ा चेज

लॉर्ड्स के मैदान पर आज तक कभी 400 का रन चेज नहीं हुआ है. लॉड्स मैदान पर सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड 344 रन है जो वेस्टइंडीज ने साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ चेज किया था. इस मैदान पर 300 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य चे करने वाली वेस्टइंडीज अकेली टीम है. वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने इस मैदान पर 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 282 रनों के टारगेट को चेज किया था. तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है. दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स मैदान पर WTC 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 282 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था.

वेस्टइंडीज – 344 रन बनाम इंग्लैंड (1984)

इंग्लैंड – 282 रन बनाम न्यूजीलैंड (2004)

दक्षिण अफ्रीका – 282 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2025)

इंग्लैंड – 279 रन बनाम न्यूजीलैंड (2022)

इंग्लैंड – 218 रन बनाम न्यूजीलैंड (1965)

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: हैरी ब्रूक खेल रहे थे बैजबॉल, आकाश दीप ने ऐसे किया चारो खाने चित, हुए क्लीन बोल्ड, देखें .

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट करने पर ऐसे मनाया जश्न कि अंपायर को बीच में आना पड़ा, देखें .

IND vs ENG: लॉड्स टेस्ट में भारत को कितने रनों का मिलना चाहिए टारगेट? Team India को जल्दी इंग्लैंड को करना होगा ढेर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button