Political – मंदिर बनाकर कितना रोजगार दोगे… खेसारी लाल यादव का रवि किशन पर पलटवार- #INA

मंदिर बनाकर कितना रोजगार दोगे... खेसारी लाल यादव का रवि किशन पर पलटवार

रवि किशन और खेसारी लाल

भाजपा सांसद रवि किशन के बयान पर गायक-अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव भाई मैं धर्म के विरोध में कभी नहीं रहा. मैं धर्म के विरोध में आज भी नहीं हूं. लेकिन, जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं. जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं. मैं उनका विरोधी हूं. मैं राम का विरोधी थोड़ी हो गया. मानता हू्ं मंदिर जरूरी है मगर अस्पताल और कॉलेज भी तो जरूरी है. लोगों का रोजी-रोजगार भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि आप सिर्फ मंदिर मस्जिद बनाकर लोगों को कितना रोजगार दोगे? भगवान के लिए श्रद्धा दिल में होती है, मंदिर में भगवान नहीं होता है.

खेसारी लाल यादव ने कहा जब श्रद्धा मन में जगती है तब हम मंदिर में जाते हैं. मेरा विषय ये है कि मंदिर बनना चाहिए, लेकिन मंदिर के साथ-साथ लोगों का ख्याल भी रखना चाहिए. आप मंदिर बना दें लेकिन, लोगों के पेट के लिए अन्न ही न दें, तो भूखे भजन होता है क्या? और रवि भइया के बात के लिए तो आपलोग कुछ न कहिए, वो जीने के लिए कुछ बनाते ही नहीं हैं, मरने के लिए बनाते हैं.

स्वर्ग तक सीढ़ी रावण नहीं बना पाया

खेसारी लाल ने कहा कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के सामने कहा कि तुमलोग मरोगे गोरखपुर में तो सीधे स्वर्ग में जाओगे. तो वो जीते जी आपको कुछ नहीं देंगे, मरने के बाद का प्रोसीजर उनका बहुत प्यारा होता है. वो आपके चैन से जलने के लिए व्यवस्था करेंगे. आपके जीने के लिए वो कोई व्यवस्था आपको नहीं देंगे. वो कुछ भी बोल सकते हैं, वो महादेव हैं भाई और हमलोगों के बड़े भाई भी हैं. उनकी विचारधारा बिल्कुल अलग है.

खेसारी लाल ने कहा कि उनके इस बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी हंस रहे थे. क्योंकि उनको भी पता है कि ये सिर्फ जोकरई चल रहा है. क्योंकि ऐसा कौन सोचता है कि मैं गोरखपुर में मरूंगा तो जलने के बाद स्वर्ग पहुंच जाऊंगा. ऐसा तो है नहीं कि उन्होंने जलने के लिए स्वर्ग की सीढ़ी बनवाई है. उन्होंने कहा कि रावण तो स्वर्ग की सीढ़ी बना नहीं पाया लेकिन हमारे रवि भइया ने गोरखपुर में स्वर्ग की सीढ़ी बना दी है.

मंदिर बनाकर कितना रोजगार दोगे… खेसारी लाल यादव का रवि किशन पर पलटवार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button