Nation- कैसे विकसित होगा बिहार? IPS विकास वैभव ने टीवी9 बैठक में बताया अपना विजन- #NA

कैसे विकसित होगा बिहार? IPS विकास वैभव ने टीवी9 बैठक में बताया अपना विजन

टीवी9 बैठक में आईपीएस विकास वैभव.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को टीवी9 डिजिटल बैठक का आयोजन बेगूसराय में हो रहा है. इस कार्यक्रम में बिहार के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. इसी कड़ी में आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव शामिल हुए. उन्होंने बातचीत में अपना विजन बताया कि बिहार कैसे विकसित होगा और बिहार को विकसित करने के लिए उनकी सोच क्या है?

‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का अभियान शुरू करने वाले आईपीएस विकास वैभव बिहार को विकसित बनाने और जागरूकता की अलख जगाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पहले आईआईटी के छात्र और फिर आईपीएस अधिकारी बने विकास वैभव कहते हैं कि आईपीएस के रूप में बिहार आने के बाद सपने को आकार देने का मौका मिला. मन ने कहा कि अपने लिए तो जी लेंगे, लेकिन मैं इसी मिट्टी का ही हूं. यदि इसमें परिवर्तन नहीं हुआ तो मन क्या कहेगा?

उन्होंने कहा कि मन में भाव था कि समाज को कुछ देना है. परिवर्तन केवल छोटे प्रयास से नहीं होगा और हर व्यक्ति को थोड़ा समय निकालना होगा और बड़ा परिवर्तन करना होगा. प्रति व्यक्ति आय में बिहार निचले पायदान पर है. दूसरे राज्यों से काफी पिछड़ा है. इसमें इजाफा करना होगा.

कैसे विकसित होगा बिहार… विकास वैभव ने बताया

उन्होंने कहा कि ऐसे में यह लक्ष्य है कि बिहार कैसे विकसित हो. प्रति व्यक्ति आय दूसरे राज्यों के बराबर ले जाएंगे. यहां एंटरप्रेन्योशिप और स्टार्टअप शुरू किए जाएं. यह सृजन अंदर से करना होगा, तभी बिहार का विकास होगा. हर बिहार भाषी को शिक्षित बनाना होगा और जात-पात से ऊपर उठना होगा.

उन्होंने कहा कि यह भूमि उपनिषदों की भूमि है. बिहार को प्राचीन काल में पाएंगे, तो अलग पाएंगे. अगर बिहार में ऐसा जातिवाद रहता तो चाणक्य भी चंद्रगुप्त की जाति खोजते. आज भी ऊंची उछाल ले सकते हैं. दिक्कत है कि हम छोटी-छोटी चीजों में उलझ जाते हैं. सामाजिक परिवर्तन शैक्षणिक परिवर्तन आधार है.

उन्होंने कहा कि यदि बिहार विकसित नहीं होगा, तो देश कैसे विकसित होगा. प्रति व्यक्ति आय बराबर पर लाने के लिए बड़े परिवर्तन की जरूरत है.

परिवर्तन के लिए बड़ी नेटवर्किंग की जरूरत

आईपीएस विकास वैभव ने बघहा और रोहतास में किए गये अपने कामों के बारे में बताया कि बघहा को मिनी चंबल कहा करते थे. उसी तरह से रोहतास में स्थिति विकट थी. पहले डकैतों का कब्जा था. एक-एक गांव में नेटवर्किंग की और नेटवर्किंग करके लोगों की सोच बदली. एक बड़े परिवर्तन के लिए बड़ी नेटवर्किंग की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि उनके अभियान से जाति, संप्रदाय, लिंग भेद छोड़कर लोग जुड़ रहे हैं. पहले पांच हजार आए थे और अब संख्या लाखों में है. साढ़े लाख लोग वाट्सऐप से जुड़े हैं. उनकी इच्छा है कि उनके अपने जीवन काल में बिहार बदले और केवल राजनीतिक परिवर्तन से नहीं होगा. राजनीति की परिभाषा बदलनी होगी.

राजनीतिक दल में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि नेता तो मैं हूं. लाखों लोग मेरी दृष्टि से जुड़े हैं. मेरे मन में अपने लिए कोई स्वार्थ नहीं है. बिहार के लिए स्वार्थ है. नौवीं कक्षा में बिहारी बोलकर चिढ़ाया गया था. उस समय के बाद लगने लगा कि बिहारी एक गाली है, तो बड़ी पीड़ा हुई. बिहारी शब्द को गाली के रूप में देखा. बिहारी शब्द सम्मान का होना चाहिए. यह अपमान का शब्द कैसे हो गया? बिहार शब्द को सम्मानजनक बनाने में हर दिशा में काम करूंगा.

राजनीति में अच्छे और ईमानदार लोग आने चाहिए

उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे लोग और ईमानदार लोग आने चाहिए. राजनिीति में अच्छे लोग आने से फर्क पड़ता है. मैं एक बड़े परिवर्तन को देखता हूं. यदि लगता कि राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो जाएगा. तो आ जाता. जब तक बिहार में बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, जो सपना देख रहे हैं, वह नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि बदलाव बिहार में बहुत हुआ है. भागलपुर में बिजली नहीं आती थी. सड़कें नहीं थी. काफी परिवर्तन हुआ है. चीजें बदल रही है, लेकिन 10 साल भी बढ़ते हैं 15 फीसदी की रेट से तो आज भी वहीं पहुंचेंगे, जहां दूसरे राज्य हैं. विजन क्या होना चाहिए. यह सोचने की आवश्यकता है.

देश के साथ बिहार भी हो विकसित

उन्होंने कहा कि लोकसेवक को न किसी से असक्ति और न किसी से द्वेष होना चाहिए. ईमानदार, कर्तव्यनिष्ट और अंहकार नहीं होंगे, तो लोग खुद आपसे जुड़ेंगे. मैं परिवर्तन को होते हुए देखा है. मेरा स्वार्थ यही है कि बिहार बदलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हर भारतवासी चाहता कि पूरा देश विकसित हो. उस विकसित भारत में विकसित बिहार भी चाहता हूं. यात्रा चलती रहेगी और हर प्रकार से जिस प्रकार से योगदान करना हो तो करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक परिवर्तन से बिहार नहीं बदलेगा. बिहार में सभी राजनीतिक दलों के आधार एक ही है. सभी जाति पर आधारित हैं. इसको बदलना होगा. ऐसा बदलाव जहां दिखेगा, वहीं परिवर्तन होगा.

कैसे विकसित होगा बिहार? IPS विकास वैभव ने टीवी9 बैठक में बताया अपना विजन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button