लिवर संबंधित रोग से कैसे बचें …..

सबसे पहले कमजोरी महसूस होना, लीवर संबंधित रोग के शुरुआती लक्षणों में से एक है ! इसके अलावा आंखें पीली, पेट में दर्द और सूजन होना, उल्टी, त्वचा में अधिक खुजली होना, त्वचा काला पड़ना,भूख में कमी, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता में कमी और अचानक वजन कम होने की समस्या हो सकती है !
इस लिवर की बीमारी को नजर अंदाज करना ठीक नहीं है ! लिवर से जुड़ी समस्याएं आज ज्यादातर लोगों को हो रही है और कई मामलों में इसके लक्षणों को नजर अंदाज करना खतरनाक हो सकता है !
लिवर रोग के लक्षण : इसमें त्वचा और आंख में पीलापन पेट दर्द और सूजन टखनों, और पैरों में सूजन त्वचा में खुजली, मूत्र का गहरे पीले रंग, मल पीले रंग का आना, अत्यंत थकावट होना, भूख कम लगना लिवर रोग के सामान्य लक्षण हैं।
निम्न निर्देशों का पालन करके लिवर रोग होने से बचाव किया जा सकता है।
●शराब का सेवन ना करें।
●पूरी तरह से पका हुआ खाना ही खाएं ।
●पर्याप्त व स्वच्छ पानी पिए ।
●हिपेटाइटिस बी के लिए वैक्सीन लगाएं ।
●डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें
●नियमित रूप से व्यायाम करें ।
●शरीर का वजन न बढ़ने दें।
●डायबिटीज को कंट्रोल में रखें ।
● कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखें ।
जीवन शैली में परिवर्तन –
लिवर की बीमारी के गंभीरता को कम करने के लिए मरीज की जीवनशैली में कुछ बदलाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
रोगी को आहार में पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
इसके अलावा उसे शराब पीना छोड़ देना चाहिए क्योंकि शराब लिवर की बीमारी का मुख्य कारण है।






