National-कैसे अपने स्मार्टफोन की सेफ्टी बढ़ाएं ताकि खोने पर भी लीक ना हो पिक्चर – #INA

National-कैसे अपने स्मार्टफोन की सेफ्टी बढ़ाएं ताकि खोने पर भी लीक ना हो पिक्चर – #INA

स्मार्टफोन के बिना अब रहना मुश्किल है और स्मार्टफोन खो जाए तो डबल मुसीबत हो जाता है। फोन में हमारी फोटो, बैंकिंग डिटेल्स के साथ-साथ सोशल मीडिया, ईमेल होते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए, खो जाए या कोई छीन कर ले जाए तो आप किसी खतरे में भी पड़ सकते हैं। मुमकिन है कि आपकी फोटो के साथ डीपफेक वीडियो बना दिया जाए। इसलिए स्मार्टफोन रखना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी उसे सेफ रखना है।

फोन खो जाए तो क्या करें!

फोन खोने के बाद आप मुसीबत में ना पड़ें इसलिए जरूरी है कि पहले ही कुछ जरूरी काम कर लें। सबसे जरूरी है-अपने फोन में “Find My Device” (Android) या “Find My iPhone” (iOS) फीचर एक्टिवेट करना। यह फीचर आपके फोन के गुम या चोरी होने पर उसे ट्रैक करने, लॉक करने और जरूरत पड़े तो डाटा डिलीट करने की सुविधा देता है।

अगर आपका फोन कहीं गिर जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप किसी भी कंप्यूटर या दूसरे डिवाइस से अपनी आईडी से लॉग इन करके फोन की लोकेशन पता कर सकते हैं। अपने फोन को दूर से ही लॉक कर सकते हैं या उसमें अलार्म बजा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि फोन मिलना मुश्किल है तो आप दूर से ही डेटा भी डिलीट कर सकते हैं। इससे आपकी तस्वीरों या दूसरे डेटा का कोई गलत फायदा नहीं उठा सकता है।

स्क्रीन लॉक लगाना जरूरी

स्मार्टफोन में स्क्रीन लॉक लगाना सबसे आसान उपाय है। पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी सेट करें। इससे कोई भी अनजान व्यक्ति आपके फोन को बिना आपकी अनुमति के नहीं खोल पाएगा। कोशिश करें कि पासवर्ड या पिन यूनिक और मजबूत हो जिसका कोई अनुमान न लगा सके।

2FA यानि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन करना ना भूलें

आजकल कई ऐप्स और सर्विस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) करने को कहती हैं। इसका मतलब है कि आपके पासवर्ड के अलावा एक और वेरिफिकेशन स्टेप होगा। इसमें ओटीपी, ईमेल कोड या ऑथेंटिकेटर ऐप का कोड डालना होगा। इसके बिना लॉगइन नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई आपका पासवर्ड जान भी ले तो वह आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच सकता।

कैसे 2FA को एक्टिवेट करें?

  • अपनी सेटिंग्स में जाएं
  • सिक्योरिटी या प्राइवेसी ऑप्शन चुनें
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करें
  • फिर आप SMS, ईमेल या ऑथेंटिकेटर ऐप चुन सकते हैं कि आपको कैसे OTP चाहिए
  • Google Authenticator या Microsoft Authenticator डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आप बारकोड स्कैन करके टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से ही OTP ले सकते हैं। इससे आपके फोन की सिक्योरिटी और बढ़ जाती है।
  • फोन सेफ रखने के लिए और क्या करें?
  • फोन के सभी सॉफ्टवेयर और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि नई सेफ्टी सर्विस मिलती रहे।
  • सिर्फ भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें, ताकि मालवेयर या वायरस का खतरा न हो।
  • अनजान लिंक या संदिग्ध ईमेल/एसएमएस पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि ये फिशिंग का जरिया हो सकते हैं।
  • अपने फोन का डेटा रेगुलर बैकअप में रखें, ताकि किसी भी स्थिति में आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।

Samsung Unpacked 2025: सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट का ऐलान, फोल्डेबल फोन के साथ गैलेक्सी वॉच भी होगा लॉन्च

कैसे अपने स्मार्टफोन की सेफ्टी बढ़ाएं ताकि खोने पर भी लीक ना हो पिक्चर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button