Sport : IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में कैसी होगी भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11? इन खतरनाक प्लेयर्स की हो सकती है एंट्री #INA

India vs England 4th Test Playing 11 Manchester: भारत और इंग्लैंड की टीम मैनचस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. यह मुकाबला 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खेला जाएगा. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए सीरीज बचाने का ये आखिरी मौका है. ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. चलिए जानते हैं कि इस मैच में दोनों किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं. 

जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन से हो सकते हैं बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना है. हो सकता है कि वर्कलोड मैनजमेंट की वजह से जसप्रीत बुमराह नहीं खेलें. उनकी जगह अब किसको मौका मिलता है ये देखना वाली बात होगी. वहीं करुण नायर अब तक तीसरे नंबर पर पुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. हालांकि इनकी कम संभावना है कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में भी बदलाव तय

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में भी बदलाव होना तय है. इंग्लैंड की टीम गेंदबाजी डिपार्टमेंट में 2 बदलाव कर सकती है. चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन का खेलना तय माना जा रहा है. वहीं तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की जगह गस एटकिंसन को भी मौका मिल सकता है.

चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह/ प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स/गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: आखिर क्यों इतना डरावनी होती है मैनचेस्टर का पिच? यहां का सबसे बड़ा चेज स्कोर देख हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले Team India के लिए बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में कैसी होगी भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11? इन खतरनाक प्लेयर्स की हो सकती है एंट्री




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button