National-IND vs ENG: बुमराह के बिना दूसरे टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों का भी कटेगा पत्ता! – #INA

National-IND vs ENG: बुमराह के बिना दूसरे टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों का भी कटेगा पत्ता! – #INA

India vs England 2nd Test : लीड्स टेस्ट में शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल ये है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने बुमराह का अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं भी हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल सकते। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि एजबेस्टन के इस मैदान पर भारत ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। ऐसे में आइए देखते हैं बुमराह के बिना कैसी कोई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन।

बुमराह की जगह कौन होगा टीम में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह ने पहली पारी में 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट झटके। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और ज्यादा रन नहीं दिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि आकाश दीप और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में मौका मिल सकता है।

अर्शदीप सिंह का नाम सबसे आगे

पिछले साल रांची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद से आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं और 15 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया है और वनडे क्रिकेट में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।

पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों ने खेला था। सिराज ने मैच में कुल 2 विकेट (2 पहली पारी, 0 दूसरी पारी) लिए, जबकि कृष्णा ने 5 विकेट (3 पहली पारी, 2 दूसरी पारी) लिए। हालांकि आईपीएल 2025 में पर्पल कैप विजेता रहे कृष्णा ने दोनों पारियों में छह से ज़्यादा की इकॉनमी रेट से रन दिए, लेकिन इसके बावजूद वे खेलना जारी रखेंगे, क्योंकि बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

शार्दुल ठाकुर पर भी होगा फैसला

अगर जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं, तो भारतीय टीम प्रबंधन शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर सकता है। पहले टेस्ट में शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में सिर्फ 6 और दूसरी में 10 ओवर ही डाले और बल्ले से भी कोई खास योगदान नहीं दे पाए। बर्मिंघम की पिच पर जहां टीम को तीन तेज गेंदबाजों का साथ देने के लिए एक असरदार गेंदबाज की ज़रूरत होगी, वहां कुलदीप यादव एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते हैं।

एक और नाम है नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्हें टीम शार्दुल के विकल्प के तौर पर देख सकती है, लेकिन चूंकि लीड्स टेस्ट में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए एक विशेषज्ञ गेंदबाज को शामिल करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी लाइनअप में कोई बदलाव नहीं करेगी।

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

IND vs ENG: बुमराह के बिना दूसरे टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों का भी कटेगा पत्ता!

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button