Delhi-Ncr 2026 में अब तक सैकड़ों हत्याएं… AAP नेता ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल- #INA

आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी रोजाना हो रही हत्याओं को लेकर दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल उठाया है. आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. अपराधी बेखौफ हो गए हैं. नंदनगरी में अपने नाबालिग बेटे को बचाने गए पिता की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी.
AAP नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि अब बीच बचाव करने वाले लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है. आप नेता ने सवाल उठाया कि क्या सरकार और पुलिस सो रही है? आखिर बदमाशों में खौफ क्यों नहीं है?
दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद- आप
आप नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि पहले दिल्ली में जब कोई रोड रेज की घटना होती थी, कोई अपराधी किसी को मारने जाता था या कोई लड़ाई-झगड़ा होता था और कोई दूसरा आदमी बीच-बचाव करने आता था, तो मामला वहीं खत्म हो जाता था. लेकिन आज दिल्ली के अंदर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि मंगलवार को नंदनगरी में एक नाबालिग बच्चे को जब कुछ बदमाश मार रहे थे, तो उसे बचाने आए उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
दिल्ली को लेकर देश में गलत संदेश जा रहा
कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार एआई समिट करा रही हैं, बाहर से विदेशी प्रतिनिधि आ रहे हैं लेकिन देश की राजधानी में वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा. लगातार फिरौतियां मांगी जा रही हैं. अपने बच्चे को बचाने के लिए बीच में आने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कुछ दिन पहले त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति को बचाने आए एक वकील को गोली मार दी जाती है. गनीमत रही कि उनकी जान बच गई. अब दिल्ली में बीच-बचाव कराने वाले को गोली मारी जा रही है, उसकी हत्या कर दी जा रही है.
आप नेता ने कहा कि पुलिस को राजनीति से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. अन्यथा, देश की राजधानी में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें पुलिस कमिश्नर से मिलने का पूरा अधिकार है. हम उन्हें बताना चाहते हैं कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है.
2026 में अब तक सैकड़ों हत्याएं… AAP नेता ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


