तूफान मोन्था ओडिशा पहुंचा- समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं:हवा की रफ्तार 100kmph; इससे पहले आंध्र प्रदेश में 5.30 घंटे लैंडफॉल चला- INA NEWS

चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से ​​​​​​गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। इसका असर ओडिशा के 8 जिले (दक्षिण) गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में दिख रहा है। राज्य सरकार के मुताबिक, इन जिलों से 11 हजार लोगों को निकाला गया है। 30 हजार लोगों को निकालने की तैयारी है। ODRF की 30 टीम और NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है। इससे पहले मंगलवार रात में चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया (लैंडफॉल) था। मंगलवार शाम 7.30 बजे से देर रात लगभग 1 बजे तक लगभग 5 घंटे लैंडफॉल रहा। इस दौरान 90-100kmph की रफ्तार से हवा चली थी, जो कि 110kmph पहुंच गई। मछलीपट्टनम में कई जगह पेड़ गिरे, समुद्र किनारे के मकान ढह गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिर गए। शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कोनासीमा में घर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई। एक दूसरी घटना में 2 अन्य लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 6 घंटे में मोन्था भयंकर तूफान से साइक्लोनिक तूफान में बदल जाएगा। मोन्था ने 300 KM का एरिया कवर किया हुआ है। तूफान मोन्था के असर की सैटेलाइट वीडियो मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के असर से केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है। तूफान मोन्था को यह नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है। ऐसा है तूफान मोन्था का रूट… मोन्था प्रभावित राज्यों की 5 तस्वीरें… तूफान मोन्था से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button