'आमि डाकिनी' में 'हुस्न भी, मौत भी', रहस्यों से भरी हैं शो की कहानी : हितेश भारद्वाज
.webp)
मुंबई, 21 जून (.)। एक्टर हितेश भारद्वाज सोनी टीवी के नए हॉरर शो आमि डाकिनी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि शो की कहानी कोई सामान्य नहीं, बल्कि रहस्य से भरी हुई है। इसकी शूटिंग कोलकाता में की गई है।
आमि डाकिनी की टैगलाइन है, जिसमें कहा गया है, हुस्न भी, मौत भी।
कहानी डाकिनी नाम की एक रहस्यमयी औरत की है। वह दिखने में बेहद खूबसूरत है, लेकिन स्वभाव से काफी जिद्दी है। वह बहुत कम बोलती है, लेकिन उसकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है। उसकी नजरें लोगों को अस्थिर कर देती है और उसकी मौजूदगी बहुत गहरा असर छोड़ती है। उसे सिर्फ एक ही चीज चाहिए, और वो है अपना खोया हुआ प्यार, उसका पति।
उसके इस सफर में प्यार, जुनून और विनाश हैं। अगर कोई उसके रास्ते में आता है, तो वह जिंदा नहीं बचता।
थ्रिलर से भरपूर आमि डाकिनी में गहराई और भावनाओं का ताना-बाना है, जो सीधे दिल को छू जाता है। डाकिनी के किरदार में एक्ट्रेस शीन दास हैं। हितेश शो में अयान रॉय चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। अयान एक ऐसा आदमी है, जो चीजों पर शक करता है, लेकिन कहानी में वह एक ऐसी जादूई और अजीब दुनिया में पहुंच जाता है, जो पूरी तरह से अनजानी है।
शो के बारे में बात करते हुए हितेश ने कहा, आमि डाकिनी कोई साधारण कहानी नहीं है, इसमें कई परतें और भावनाएं हैं। इसकी कहानी धीरे-धीरे गहरा असर छोड़ती है। अयान का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण था। शो में भाव सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
उन्होंने कहा, इस तरह की कहानियों ने मुझे सिखाया कि हर एक नजर और हर एक रुकावट के पीछे कोई न कोई मतलब होता है। आप सिर्फ सीन नहीं कर रहे होते, बल्कि एक ऐसे माहौल को अपना रहे होते हैं, जहां हुस्न भी है, मौत भी। इस शो से जुड़ी भावना शूटिंग खत्म होने के बाद भी बनी रहती है।
आमी डाकिनी 23 जून से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ऐप पर शुरू हो रहा है।
–.
पीके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'आमि डाकिनी' में 'हुस्न भी, मौत भी', रहस्यों से भरी हैं शो की कहानी : हितेश भारद्वाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




