‘मुझे लगता है कम से कम 5 विमान गिरे थे’… भारत-पाक तनाव को लेकर ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, पढ़ें ट्रंप ने क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप(Trump on India Pakistan) ने फिर एक भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे तनाव(India Pakistan tension) का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील की मदद से दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाया गया था। चलिए, जानते हैं कि ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा
HighLights
भारत-पाक तनाव(India Pakistan tension) को लेकर ट्रंप ने फिर बड़ा दावा किया है।
उन्होंने कहा कि ट्रेड डील की वजह से सीजफायर हुआ था।
उन्होंने दोनों देशों को सीजफायर के बदले ट्रेड डील ऑफर किया ।
एजेंसी, वाशिंगटन,India Pakistan tension।ऑपरेशन सिंदूर(operation sindoor) को खत्म हुए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसका जिक्र समय-समय पर देश के साथ- साथ विदेशों में देखने को मिलता रहता है। ट्रंप और उनके समर्थक खासतौर पर सीजफायर का राग समय-समय पर अलापते रहते हैं। एक बार फिर ट्रंप ने इसका जिक्र किया है, उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के नाम पर दोनों देशों को बीच उन्होंने युद्धविराम करवाया था।
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का दावा किया हो, ट्रंप ने कई बार कई मंचों से इस बात का जिक्र किया है और भारत सरकार कई बार ट्रंप के इस दावे का विरोध कर चुकी है। भारतीय सेना ने भी साफ किया था कि सीजफायर के मामले में अमेरिका का कोई रोल नहीं था। इसके बावजूद डोनाल्ड ट्रंप(Trump on India Pakistan) इस सीजफायर का श्रेय लेने से नहीं चूकते हैं कि सीजफायर उनके चलते ही हुआ था।
हाल ही में चल रही एक ट्रेड डील चर्चा के दौरान ट्रंप ने फिर से इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बने युद्ध जैसे हालत उनके प्रयासों से ही रुके। अपने बयान में उन्होंने कहा “हमने कई युद्ध रोके हैं और यह बेहद गंभीर युद्ध थे। भारत और पाकिस्तान इसका उदाहरण है। दोनों देशों की सीमा पर फाइटर प्लेन को निशाना बनाया जा रहा था। मुझे लगता है कम से कम 5 जेट गिराए गए थे। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि युद्ध शुरू हो जाएगा। ईरान में भी हमने जो किया पूरी दुनिया ने देखा। हमने परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया।”
ट्रेड डील की रखी थी शर्त
ट्रंप के अनुसार, “भारत और पाकिस्तान दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े थे, लेकिन दोनों देशों ने समझदारी दिखाते हुए सीजफायर करने का निर्णय लिया। इस सीजफायर को अमेरिका ने ट्रेड डील की मदद से सफल किया। हमने उनको ट्रेड डील के लिए ऑफर किया कि अगर आप ट्रेड डील(india america trade deal) करना चाहते हैं तो आपको हमला बंद करना होगा, वरना हम ट्रेड डील नहीं करेंगे।”
इसे भी पढ़ें- Pakistan को दोहरा झटका: US ने पहलगाम हमले के जिम्मेदार TRF को माना आतंकी संगठन… इस्लामाबाद नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
'मुझे लगता है कम से कम 5 विमान गिरे थे'… भारत-पाक तनाव को लेकर ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, पढ़ें ट्रंप ने क्या कहा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,